फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News : Bus auto accident road accident news today accident patna Bihar police

Accident News : बिहार में घने कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा, बस ने ऑटो को रौंदा; एक की मौत, कई घायल

Fri, 02 Jan 2026 11:42 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 02 Jan 2026 11:42 AM IST
सार

Today Accident : बिहार में घने कोहरे के बीच एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक अनियंत्रित बस घने कोहरे के बीच ऑटो को रौंदते हुए फरार गया।

विज्ञापन
Bihar News : Bus auto accident road accident news today accident patna Bihar police
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के पटना जिले में शुक्रवार की सुबह कोहरे और रफ्तार के मेल ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। बिक्रम थाना क्षेत्र के पटना-पालीगंज मार्ग पर अख्तियारपुर मझौली गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए, जिसमें एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Weather Update : बिहार में धूप के बाद भी कोल्ड टॉर्चर, समस्तीपुर में पारा 3.8 डिग्री पहुंचा; ऑरेंज अलर्ट जारी
विज्ञापन


शीशा साफ करने के लिए रोका था ऑटो
घटना के संबंध में घायल यात्रियों ने बताया कि हादसा सुबह उस वक्त हुआ जब पालीगंज के मखमिलपुर निवासी कन्हैया कुमार अन्य सवारियों के साथ ऑटो से बिहटा की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अत्यधिक कोहरा होने के कारण चालक को सड़क साफ नहीं दिख रही थी, इसलिए उसने सड़क किनारे ऑटो रोककर उसका शीशा साफ करना शुरू किया। इसी दौरान बिक्रम की ओर से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार बस ने खड़े ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Encounter News : बिहार में पुलिस मुठभेड़, डॉक्टर हत्याकांड का मुख्य आरोपी ढेर होते-होते बचा; पैर में लगी गोली

चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए बिक्रम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मृतक की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के मखमिलपुर निवासी कन्हैया कुमार के रूप में हुई है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Jobs: नए साल में बंपर वैकेंसी निकालने की तैयारी में नीतीश सरकार; 1.38 लाख से अधिक पदों पर होगी बहाली

फरार बस की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि शव के पोस्टमोर्टम की प्रक्रिया की जा रही है, वहीं घायलों का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। कोहरे का फायदा उठाकर चालक बस लेकर घटनास्थल से फरार हो गया है। पुलिस ने अज्ञात बस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी चालक को पकड़ा जा सके। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed