फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: A 22-year-old youth died after being electrocuted in Rohtas

Bihar News: बिजली विभाग की लापरवाही से बुझा घर का चिराग, करंट से 22 वर्षीय युवक की मौत; परिजन हुए बेसुध

Tue, 03 Jun 2025 01:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Jun 2025 01:47 PM IST
सार

Bihar: परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि हाई वोल्टेज तार को हटाने के लिए पिछले कई महीनों से विभाग को आवेदन दिया जा रहा था। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar News: A 22-year-old youth died after being electrocuted in Rohtas
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के चुटिया थाना क्षेत्र के परछा गांव में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान मुकेश कुमार मेहता के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया युवक
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक के घर के ऊपर से हाई वोल्टेज विद्युत तार गुजरा हुआ है। मंगलवार को जब मुकेश छत पर लगे छज्जे की मरम्मत कर रहा था, तभी उसने एक लोहे का पाइप उठाया जो ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से छू गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

लंबे समय से की जा रही थी शिकायत
परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि हाई वोल्टेज तार को हटाने के लिए पिछले कई महीनों से विभाग को आवेदन दिया जा रहा था। विभागीय अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर तार हटाने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों ने यह भी बताया कि मृतक के फूफा लल्लू महतो की भी बीते 5 मई को इसी प्रकार करंट लगने से मौत हो गई थी, बावजूद इसके विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  मसौढ़ी जेल में कैदियों द्वारा शराब और गांजा पीने का वीडियो वायरल, जेल प्रशासन पर उठे सवाल

पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
घटना की जानकारी मिलते ही चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। परिजनों के लिखित आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और जिम्मेदार बिजली विभाग के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed