फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News 3 people died during morning Arghya in Patna, two youths drowned in the Ganges, Chhath devotee died

Bihar News: पटना में अर्घ्य के दौरान तीन की मौत, गंगा में डूबे दो युवक, छठ व्रती की हार्ट अटैक से गई जान

Tue, 28 Oct 2025 12:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ बाढ़ Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 28 Oct 2025 12:29 PM IST
सार

Patna News: पटना में तीन परिवार में छठ महापर्व की खुशियां मातम में बदल गई। गंगा घाट पर गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक व्रती अर्घ्य देने घाट पर जा रही थीं, लेकिन अचानक रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। आइए जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar News 3 people died during morning Arghya in Patna, two youths drowned in the Ganges, Chhath devotee died
अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छठ महापर्व के अर्घ्य के दौरान पटना के बाढ़ अनुमंडल में अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दो युवक गंगा नदी में डूब गए, जबकि एक छठ व्रती महिला की अर्घ्य देने जाते समय हार्ट अटैक से मौत हो गई। इन घटनाओं से इलाके में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मलाही गांव में गंगा किनारे अस्थायी घाट बनाकर छठ व्रतियों के लिए अर्घ्य की व्यवस्था की गई थी। सोमवार सुबह अर्घ्य के दौरान नहाने गए एक युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए दो अन्य युवक नदी में कूद पड़े, लेकिन एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में तीनों ही तेज धारा में बह गए।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में नौकरी करता था सिंटू
स्थानीय लोगों ने आननफानन में बचाव कार्य शुरू किया और एक युवक को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया। लेकिन, दो अन्य युवक सिंटू कुमार और संजय कुमार की जान नहीं बचाई जा सकी। दोनों अकबरपुर गांव के रहने वाले थे। सिंटू कुमार छत्तीसगढ़ में एक दुकान में नौकरी करता था। वह छठ महापर्व पर घर आया था। वहीं संजय गांव में ही मजदूरी कर अपना रोजगार करता था। 
विज्ञापन

Chhath Puja: सीएम नीतीश समेत लाखों श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य, बिहार के घाटों पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन
विज्ञापन


छठ व्रती अर्घ्य देने गंगा घाट जा रही थीं
वहीं, दूसरी घटना जमुनीचक की है, जहां एक छठ व्रती महिला अर्घ्य देने गंगा घाट जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में उन्हें सीने में दर्द हुआ और वे गिर पड़ीं। परिजन उन्हें तुरंत बाढ़ अनुमंडल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों मौतों की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। गांवों में छठ की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed