फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: 29 hospitals operating illegally without registration sealed in Buxar

Bihar News: बगैर निबंधन के अवैध रूप से संचालित 29 अस्पताल सील, डीएम के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

Tue, 29 Oct 2024 08:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 29 Oct 2024 08:13 PM IST
सार

Bihar News: डीएम अंशुल अग्रवाल ने कहा कि जिले में संचालित सभी अवैध नर्सिंग होम, अस्पताल और जांच केंद्रों पर प्रशासन की सख्त नजर रहेगी। इसके लिए सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया है कि वे पहले से सील किए गए अस्पतालों पर निगरानी रखें।

विज्ञापन
Bihar News: 29 hospitals operating illegally without registration sealed in Buxar
मंगलवार को कुल सात अस्पताल सील किए गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले में अवैध रूप से बिना निबंधन संचालित नर्सिंग होम, क्लिनिक और निजी अस्पतालों के खिलाफ बक्सर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। डीएम अंशुल अग्रवाल के आदेश पर मंगलवार को दूसरे दिन भी सात अस्पतालों को सील कर दिया गया, जिससे अब तक कुल 29 अस्पतालों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इन अवैध अस्पतालों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

 
सील किए गए अस्पतालों की सूची
दूसरे दिन जिन अस्पतालों को सील किया गया, उनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
1. प्रकाश यूरो स्टोन एवं किडनी केयर, बक्सर
2. जय माता दी चिकित्सालय, बक्सर
3. पासवान क्लिनिक, कोरानसराय
4. डॉ. धर्मवीर अस्पताल, कोरानसराय
5. डॉ. नंद लाल तिवारी हॉस्पिटल, कोरानसराय
6. पूजा मेडिकल (दुर्गा क्लिनिक), नियाजीपुर
7. पी. के. सरकार (बंगाली क्लिनिक), नियाजीपुर


 
पहले दिन 22 अस्पतालों पर की गई कार्रवाई में कई प्रमुख नर्सिंग होम, क्लीनिक और अस्पतालों को सील किया गया। इनमें से बक्सर, राजपुर, इटाढ़ी, डुमरांव और रघुनाथपुर के कई निजी अस्पताल शामिल हैं।
विज्ञापन

 
मरीजों को किया गया स्थानांतरित
जिला प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि इन अस्पतालों में इलाजरत मरीजों को उचित इलाज के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, अनुमंडलीय अस्पताल और सदर अस्पताल में स्थानांतरित किया जाए, ताकि मरीजों को इलाज में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अवैध अस्पतालों पर सख्त नजर
डीएम अंशुल अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि जिले में संचालित सभी अवैध नर्सिंग होम, अस्पताल और जांच केंद्रों पर प्रशासन की सख्त नजर रहेगी। इसके लिए सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया है कि वे पहले से सील किए गए अस्पतालों पर निगरानी रखें और सुनिश्चित करें कि अवैध तरीके से किसी भी अस्पताल का संचालन न हो।

 
इस सख्त कार्रवाई से न केवल बक्सर जिले में बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी अवैध अस्पतालों और क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन के इस कदम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और अवैध रूप से मरीजों का इलाज कर रहे संस्थानों पर लगाम लगाना है। डीएम के निर्देश के अनुसार, इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। सभी अनियमितताओं को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed