फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar News: 25 officers transferred after police reshuffle in Nalanda

Bihar Police: नालंदा में बड़ा पुलिस फेरबदल, 25 अधिकारियों के तबादले; सम्राट दीपक बिहार थाना के नए थानाध्यक्ष

Thu, 08 Aug 2024 11:01 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 08 Aug 2024 11:01 AM IST
सार

Bihar Police: नालंदा जिले में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 25 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में दर्जन भर से अधिक थानाध्यक्षों सहित कई इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी शामिल हैं। यह आदेश नालंदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अशोक मिश्रा द्वारा पटना के पुलिस महानिरीक्षक के मौखिक अनुमोदन के बाद जारी किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: 25 officers transferred after police reshuffle in Nalanda
नालंदा में बड़ा पुलिस फेरबदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में बड़ा पुलिस फेरबदल किया गया है। इसके साथ ही सभी स्थानांतरित अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। इस फेरबदल में पुलिस निरीक्षक से लेकर पुलिस अवर निरीक्षक तक के रैंक के अधिकारी शामिल हैं। प्रमुख स्थानांतरणों में, पुलिस निरीक्षक मनोरंजन भारती को अंचल निरीक्षक नूरसराय से पुलिस केंद्र भेजा गया है। बिहार थाना के अध्यक्ष रामाशंकर सिंह को अंचल निरीक्षक हिलसा बनाया गया है। जबकि पुलिस निरीक्षक जितेंद्र राम को अंचल निरीक्षक हिलसा से दीपनगर थाना का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


इस फेरबदल में कई विशेष इकाइयों में भी बदलाव किए गए हैं। पुलिस निरीक्षक चंद्रभानु को राजगीर थाना अध्यक्ष से हटाकर अनुसंधान इकाई साइबर थाना भेजा गया है। वहीं, पुलिस निरीक्षक अभिनव कुमार दुबे को डीआईयू शाखा से साइबर थाना स्थानांतरित किया गया है। यातायात विभाग में भी फेरबदल हुआ है, जहां पुलिस निरीक्षक रमन कुमार को यातायात थाना अध्यक्ष से राजगीर थाना अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी जगह पुलिस निरीक्षक सुशील कुमार राहुल को साइबर थाना से यातायात थाना अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


वर्तमान पदस्थापना से कहां गए पदाधिकारी
मनोरंजन भारती अंचल निरीक्षक नूरसराय से पुलिस केंद्र, बिहार थाना अध्यक्ष रामाशंकर सिंह अंचल निरीक्षक हिलसा, पुलिस निरीक्षक जितेंद्र राम अंचल निरीक्षक हिलसा से दीपनगर थाना अध्यक्ष, सम्राट दीपक अंचल निरीक्षक इस्लामपुर से बिहार थाना अध्यक्ष, मुकेश कुमार तिवारी परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र नालंदा से अंचल निरीक्षक इस्लामपुर, चंद्रभानु राजगीर थाना अध्यक्ष से अनुसंधान इकाई साइबर थाना, अभिनव कुमार दुबे डीआईयू शाखा से अनुसंधान इकाई साइबर थाना, साकेंद्र कुमार बिंद साइबर थाना नालंदा से गिरियक थाना अध्यक्ष, लालमणि दुबे साइबर थाना नालंदा से अस्थावां थाना अध्यक्ष, अनिल कुमार पांडे साइबर थाना नालंदा से अंचल निरीक्षक नूरसराय, रमन कुमार यातायात थाना अध्यक्ष से राजगीर थाना अध्यक्ष, सुशील कुमार राहुल साइबर थाना से यातायात थाना अध्यक्ष, जितेंद्र कुमार बिहार थाना से थाना अध्यक्ष एससी एसटी बनाए गए, राजीव रंजन कुमार गिरियक थाना अध्यक्ष से बेन थाना अध्यक्ष, पुलिस,सुषमा कुमारी थाना अध्यक्ष औंगारी थाना से थाना अध्यक्ष कल्याण बिगहा,नारद मुनि सिंह थाना अध्यक्ष दीपनगर से थाना अध्यक्ष पावापुरी, शैलेश कुमार झा थाना अध्यक्ष नगरनौसा थाना से थाना अध्यक्ष भागन बीघा, मिथिलेश कुमार पंडित थाना अध्यक्ष चेरो से बिहार थाना अनुसंधान इकाई,पंकज कुमार पवन थाना अध्यक्ष भागन बीघा थाना से थाना अध्यक्ष नगरनौसा, विकास कुमार थाना अध्यक्ष कल्याण बिगहा थाना से अनुसंधान इकाई साइबर थाना, शशि कुमार थाना अध्यक्ष अस्थावां थाना से अनुसंधान इकाई साइबर,विकेश कुमार थाना अध्यक्ष बेन थाना से थाना अध्यक्ष चेरो थाना, रवि कुमार गुप्ता थाना अध्यक्ष पावापुरी थाना से अनुसंधान इकाई बिहार थाना, रविंद्र कुमार ततमा थाना अध्यक्ष एससी/एसटी से थाना अध्यक्ष औंगारी नियुक्त किये गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed