{"_id":"67f0121084e000b1ef018198","slug":"bihar-news-19-jes-posted-in-pmrc-to-speed-up-work-of-patna-metro-mechanical-engineers-also-deployed-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पटना मेट्रो के काम में तेजी लाने के लिए PMRC में 19 JE पदस्थापित, मैकेनिकल अभियंताओं की भी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पटना मेट्रो के काम में तेजी लाने के लिए PMRC में 19 JE पदस्थापित, मैकेनिकल अभियंताओं की भी तैनाती
Fri, 04 Apr 2025 10:38 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 04 Apr 2025 10:38 PM IST
सार
PMRC: विभिन्न नगर निकायों, बुडको, आवास बोर्ड और पीएमआरसी में 397 जूनियर इंजीनियर पदस्थापित किए गए हैं। बिहार सरकार के फैसले से काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन
गांधी मैदान पटना मेट्रो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार सरकार ने शहरी आधारभूत संरचना को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने 397 जूनियर इंजीनियरों को विभिन्न नगर निकायों, बुडको, बिहार आवास बोर्ड, पटना मेट्रो रेल कारपोरेशन में पदस्थापित किया है। इन अभियंताओं का दायित्व राज्य के शहरी इलाकों में चल रही विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं को सही तरीके से लागू कराने की होगी। इससे शहरी आधारभूत संरचनाओं के विकास में तेजी आएगी। पटना मेट्रो के कार्यों को गति देने के लिए वहां 11 सिविल, चार इलेक्ट्रिकल और चार मैकेनिकल अभियंताओं की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सरकार पटना मेट्रो के प्रायरिटी काॅरीडोर को 15 अगस्त 2025 तक चालू करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी को देखते हुए सरकार ने पीएमआरसी में भी अभियंताओं को प्राथमिकता के तौर पर तैनाती की है। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने कहा है कि 397 अभियंताओं के पदस्थापन से सम्राट अशोक भवन, प्रशासनिक भवन, जल जीवन हरियाली मिशन जैसी योजनाओं के काम में और तेजी आएगी। बिहार सरकार के इस बड़े कदम से जल निकासी, सड़क, नाला, पेयजल आपूर्ति, भवन निर्माण और अन्य बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता में सुधार होगा। साथ ही शहरी नागरिकों को बेहतर सुविधाएं भी मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि हम शहरी ढांचे को सुदृढ़ और सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: बिहार सरकार की नई खनन नीति ने बदली तस्वीर, 3500 करोड़ के लक्ष्य के विरुद्ध 3569 करोड़ रुपये की हुई वसूली
विज्ञापन
इन इंजीनियरों की बहाली बिहार तकनीक सेवा आयोग द्वारा की गई है। इसमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल शाखाओं के इंजीनियरों को पदस्थापित किया गया है। विभाग के स्तर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक इलेक्ट्रिकल शाखा से 12 जेई और मैकेनिकल शाखा से 35 जेई का पदस्थापन किया गया है। साथ ही सिविल शाखा से 350 कनीय अभियंताओं को पदस्थापित किया गया है।
यह भी पढ़ें: उड़ान योजना के तहत 190 करोड़ रुपये की स्वीकृति, बिहार के सात हवाई अड्डों का होगा विकास
सभी अभियंताओं को आदेश निर्गत होने की तिथि से एक सप्ताह के अंदर नव पदस्थापित कार्यालय में शैक्षणिक योग्यता एवं आवासीय समेत अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों के साथ योगदान करने का आदेश दिया गया है। इन जूनियर इंजीनियरों की तैनाती प्रदेश के नगर निकायों, नगर परिषदों और नगर निगमों, बुडको, बिहार आवास बोर्ड, पटना मेट्रो रेल कारपोरेशन में की गई है।