फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: New milestone in Bihar administrative training, Bipard Gaya G Campus gets ISO certificate

Bihar: बिहार प्रशासनिक प्रशिक्षण में नया मील का पत्थर, बिपार्ड गया जी कैंपस को मिला ISO सर्टिफिकेट

Tue, 12 Aug 2025 08:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 12 Aug 2025 08:29 PM IST
सार

बिपार्ड अपनी स्थापना से ही बिहार में प्रशासनिक और ग्रामीण विकास प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र रहा है। हाल के वर्षों में संस्थान ने आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों, तकनीक-आधारित शिक्षण और व्यवहारिक प्रशासनिक कौशल के विकास पर विशेष जोर दिया है।

विज्ञापन
Bihar: New milestone in Bihar administrative training, Bipard Gaya G Campus gets ISO certificate
गया जी कैंपस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट (बिपार्ड) के गया कैंपस को भारतीय रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स (IRQS) द्वारा ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यह मान्यता बिपार्ड की गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली और वैश्विक मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है। यह प्रमाणपत्र 10 अगस्त 2028 तक मान्य रहेगा।

विज्ञापन

बिपार्ड, गया कैंपस के महानिदेशक डॉ. बी. राजेन्दर, जो बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग और खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव भी हैं, उनके नेतृत्व में संकाय सदस्यों और प्रशिक्षण टीम ने इस उपलब्धि को संभव बनाया। यह सफलता बिहार सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और ग्रामीण विकास विभाग के सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग का परिणाम है।

विज्ञापन

बिपार्ड अपनी स्थापना से ही बिहार में प्रशासनिक और ग्रामीण विकास प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र रहा है। हाल के वर्षों में संस्थान ने आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों, तकनीक-आधारित शिक्षण और व्यवहारिक प्रशासनिक कौशल के विकास पर विशेष जोर दिया है। जनवरी 2025 में गया कैंपस में आयोजित ‘मिशन कर्मयोगी’ कार्यशाला में देशभर के 17 राज्यों से वरिष्ठ प्रशिक्षण अधिकारियों ने भाग लिया था, जिसे राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  नाबार्ड की सहायता से बिहार की ग्रामीण सड़कों को मिली नई रफ्तार, अब तक 1857 का निर्माण कार्य पूरा

संस्थान समय-समय पर प्रशासनिक सेवा, पुलिस, पंचायत, शिक्षा और अन्य विभागों के अधिकारियों के लिए नेतृत्व विकास, सुशासन, वित्तीय प्रबंधन और जन-केंद्रित प्रशासन पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। इन प्रयासों से प्रशिक्षु अधिकारियों में दक्षता, संवेदनशीलता, जवाबदेही और परिणामोन्मुख कार्यशैली का विकास हुआ है।

महानिदेशक डॉ. बी. राजेन्दर ने कहा कि यह प्रमाणपत्र बिपार्ड टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण और उत्कृष्टता का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य बिहार के प्रशासनिक तंत्र को और अधिक कुशल, संवेदनशील और उत्तरदायी बनाना है, ताकि जनता को बेहतर सेवा मिल सके। इस सम्मान के साथ, बिपार्ड, गया कैंपस ने न केवल बिहार बल्कि देश के अन्य प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों में भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। यह राज्य के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है, जो प्रशासनिक उत्कृष्टता और सुशासन की दिशा में एक और मजबूत कदम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed