{"_id":"668e2a5ec6420ce1b00470b9","slug":"bihar-nalanda-student-committed-suicide-by-hanging-himself-in-patna-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पटना में नालंदा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आईआईटी की कर रहा था तैयारी; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पटना में नालंदा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आईआईटी की कर रहा था तैयारी; पुलिस जांच में जुटी
Wed, 10 Jul 2024 11:59 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 10 Jul 2024 11:59 AM IST
सार
Bihar: पटना के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र के एक बॉयज हॉस्टल में आईआईटी की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पूरे हॉस्टल में सनसनी का माहौल कायम हो गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी पटना में आईआईटी की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के छात्रों ने इसकी सूचना शास्त्री नगर थाने को दी। सूचना मिलते ही शास्त्री नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक का शव कमरे से बरामद कर लिया है। मृतक युवक की पहचान नालंदा निवासी सोनू कुमार 17 वर्ष के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शास्त्री नगर थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। जल्दी वे लोग पहुंचने वाले हैं। इस बीच पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो पाएगा। हॉस्टल में रह रहे सोनू कुमार के दोस्तों ने बताया कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद सोनू अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस बीच देर रात किसी छात्र के द्वारा किसी काम से सोनू के दरवाजा को खुलवाने का प्रयास किया गया तो दरवाजा अंदर से बंद था, काफी प्रयास के बाद भी सोनू ने दरवाजा अंदर से नहीं खोला। जब दरवाजे की एक छेद से छात्रों ने देखा तो सोनू का शव पंखे से झूल रहा था। इसके बाद छात्रों ने इसकी सूचना शास्त्री नगर थाना को दी।
विज्ञापन