फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: More than 600 homeless families got the right to homeland in Darbhanga

Bihar: दरभंगा में 600 से अधिक वासहीन परिवारों को मिला वासभूमि का अधिकार, नगर विकास एवं आवास मंत्री रहे मौजूद

Sat, 21 Jun 2025 06:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Jun 2025 06:05 PM IST
सार

Bihar: मंत्री सरावगी ने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को वासयोग्य भूमि का कानूनी अधिकार दिया जा रहा है, जिससे वे प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल-नल योजना जैसी अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठा सकें।

विज्ञापन
Bihar: More than 600 homeless families got the right to homeland in Darbhanga
मंत्री और राज्यसभा सांसद रहे मौजूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने शनिवार को दरभंगा के लहेरियासराय स्थित प्रेक्षा गृह में आयोजित कार्यक्रम में 600 से अधिक वासविहीन परिवारों को वासभूमि का पर्चा वितरित किया। यह वितरण अभियान बसेरा 2 योजना के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य सभी पात्र वासविहीन परिवारों को आवासीय भूमि का दस्तावेजी अधिकार प्रदान करना है।

विज्ञापन

इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार तथा राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन की देखरेख में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, लाभार्थी परिवार एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पर्चा प्राप्त करते समय लाभार्थी परिवारों की आंखों में आभार और संतोष के भाव स्पष्ट नजर आ रहे थे। माहौल पूरी तरह उत्सवपूर्ण रहा।

विज्ञापन

अपने संबोधन में मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि अभियान बसेरा 2 मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी सोच का प्रतिबिंब है। इसका लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य का कोई भी पात्र वासविहीन परिवार बिना भूमि के न रहे। उन्होंने कहा कि यह केवल भूमि का टुकड़ा नहीं, बल्कि गरीबों के सपनों की नींव है। मंत्री सरावगी ने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को वासयोग्य भूमि का कानूनी अधिकार दिया जा रहा है, जिससे वे प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल-नल योजना जैसी अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ उठा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिलावार समीक्षा के आधार पर चिन्हित परिवारों को पर्चा वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र के लिए प्रशिक्षु खिलाड़ियों का चयन ट्रायल शुरू, जानें

इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने कहा कि यह योजना सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जब किसी परिवार को भूमि का अधिकार मिलता है, तो उसमें आत्मविश्वास आता है। उनका सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण होता है, और यह बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में मील का पत्थर बनता है। राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने अपने संबोधन में योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल गरीबों को "आत्मसम्मान से जीवन जीने का अधिकार" प्रदान करती है और यह सरकार की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत अपर समाहर्त्ता (राजस्व) द्वारा पौधा भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन और राजस्व विभाग के अनेक अधिकारीगण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed