{"_id":"6a1da8d7d0e9a343140c0a59","slug":"bihar-minister-nitish-mishra-warned-officers-to-prevent-waterlogging-patna-bihar-news-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : पटना को जल-जमाव से बचाने के लिए सरकार सख्त, मंत्री ने कहा- जनता परेशान हुई तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : पटना को जल-जमाव से बचाने के लिए सरकार सख्त, मंत्री ने कहा- जनता परेशान हुई तो अधिकारियों पर गिरेगी गाज
Mon, 01 Jun 2026 09:14 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:14 PM IST
सार
Bihar : बरसात आने से पहले ही सरकार ने जल जमाव की समस्या से निबटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि बारिश के दौरान अगर अधिकारियों की लापरवाही से जनता को परेशानी हुई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नीतीश मिश्रा बैठक करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार की राजधानी पटना को इस मॉनसून में जल-जमाव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने साफ़ शब्दों में चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान अगर अधिकारियों की लापरवाही से जनता को परेशानी हुई, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : विधान परिषद् चुनाव में दोनों तरफ रार, राजद में परिवार के अंदर बवाल, NDA में दलों के अंदर सवाल-दर-सवाल
विज्ञापन
सोमवार को विभागीय सभागार में मॉनसून 2026 की तैयारियों को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पटना नगर निगम के साथ-साथ दानापुर, फुलवारीशरीफ, खगौल और संपतचक इलाकों में नालों की सफाई, पंपिंग सेटों की स्थिति और मशीनों की उपलब्धता की बारीकी से समीक्षा की गई। मंत्री नीतीश मिश्रा ने अधिकारियों से पिछले एक महीने में हुए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: तेजस्वी यादव को यह क्या संदेश दे रहा राजद कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर? लालू के साथ रोहिणी और यह मैसेज!
नालों की होगी जियोटैगिंग
बैठक में जल-जमाव से तुरंत निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम को मजबूत करने का फैसला लिया गया। नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने निर्देश देते हुए कहा कि क्विक रिस्पांस टीम के सभी कर्मचारियों को फुल रेनकोट यूनिफॉर्म, विशेष जूते और उचित उपकरण किट दी जाए, ताकि वे भारी बारिश में भी बिना किसी रुकावट के काम कर सकें। उन्होंने कहा कि मैनहोल की सफाई के लिए इंसानों की जगह नई और आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल तुरंत शुरू किया जाए। साथ ही खुले नालों का भौतिक सत्यापन होगा और जियोटैगिंग वाले फोटोग्राफ्स के जरिए काम की मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि बड़े नालों के जो हिस्से आपस में जुड़े नहीं हैं, उन्हें समय पर जोड़ा जाए और आवश्यकतानुसार नए पंप लगाए जाएं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: जब सत्ता खिसकती है, तो बदल जाते हैं चेहरों के रंग; शिवानंद तिवारी ने किस नेता के लिए कह दी यह बात?
शहरी सुविधाओं पर जोर
नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि जो लोग ग्राम पंचायतों से आकर नए शहरी क्षेत्रों में बसे हैं, उन्हें बेहतर नागरिक सुविधाएं देना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अधिकारी संवेदनशीलता के साथ काम करें। जनहित के कार्यों में ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक में सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विधायक श्याम रजक, रत्नेश कुमार, संजीव चौरसिया और संजय कुमार मौजूद रहे। साथ ही नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, बुडको के एमडी अनिमेष कुमार पराशर, पटना की मेयर सीता साहू, निगम आयुक्त यशपाल मीणा और उपमहापौर रेशमी कुमारी समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे।