{"_id":"6670336048b53b21ca0db6a4","slug":"bihar-middle-aged-man-died-under-suspicious-circumstances-partner-of-incense-stick-factory-accused-of-murder-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अधेड़ की संदिग्ध मौत, दो दिन बाद शुरू होनी थी अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री; साझेदार पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अधेड़ की संदिग्ध मौत, दो दिन बाद शुरू होनी थी अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री; साझेदार पर हत्या का आरोप
Mon, 17 Jun 2024 06:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:30 PM IST
सार
Nalanda News: एकंगरसराय थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
मृतक विजेंद्र प्रसाद
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
बिहार के नालंदा में सोमवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने अपने पिता के साझेदार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। यह मामला एकंगरसराय थाना क्षेत्र के गड़ेरिया बीघा गांव का है। मृतक की पहचान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के खरजमा गांव निवासी दिवंगत सर्वि सिंह के बेटे विजेंद्र प्रसाद (58) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना को लेकर मृतक के बेटे जयप्रकाश ने बताया कि उसके पिता ने गड़ेरिया बीघा गांव निवासी ओम प्रकाश की पत्नी संजू देवी के साथ साझेदारी पर गड़ेरिया में हर्बल मच्छर अगरबत्ती का उद्योग लगाया था। संजू देवी की जमीन थी, जबकि उसके पिता ने फैक्ट्री लगाने में अपना पैसा निवेश किया था। काम के सिलसिले में उसके पिता बीती रात निर्माणाधीन फैक्ट्री में ही रुक गए थे। सोमवार की सुबह संजू देवी ने फोन कर बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मृतक के बेटे जयप्रकाश ने बताया कि सूचना मिलने के बाद फैक्ट्री पहुंचे, जहां देखा कि शव जमीन पर पड़ा हुआ है और दस्त हो रखा था। मौके पर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। न ही सूचना देने वाली संजू देवी ही थी। इसके बाद स्थानीय थाना को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उसे संदेह है कि उसके पिता की हत्या कर दी गई है। अगले दो दिनों के बाद मच्छर की अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री शुरू होने वाली थी। इसके लिए सारी जरूरी कागजातों को पूरा कर लिया गया था। वहीं, गुजरात से अगरबत्ती बनाने की मशीन भी पहुंच चुकी थी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष रूप से पुलिस जांच होने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
इधर, बताया जा रहा है कि विजेंद्र प्रसाद की एकंगरसराय बाजार में आयुर्वेद की दुकान है और वह पेशे से वैध थे। विजेंद्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों की चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया है।
वहीं, इस मामले में एकंगरसराय थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि मौत की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई की चाय पीने के बाद अचानक उनकी मौत हो गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि हार्ट अटैक से मौत हुई है।