फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar maner pacs president sanjit kumar murder byaypur firing pintu kumar injured

बिहार: मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, प्रमुख पति घायल; दो बाइक से आए चार अपराधियों ने की फायरिंग

Mon, 19 Oct 2026 07:52 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 19 Oct 2026 07:52 AM IST
सार

 पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र स्थित व्यायपुर गांव में सोमवार को दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भालो की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान अपराधियों ने करीब आधा दर्जन गोलियां चलाईं।

विज्ञापन
bihar maner pacs president sanjit kumar murder byaypur firing pintu kumar injured
मनेर में पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के बयापुर में रविवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन और पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भानु पर गोलियां चला दीं। इस हमले में गंभीर रूप से घायल संजीत कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पिंटू कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका दानापुर के सगुना मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को घटनास्थल से कई खोखे मिले हैं। शुरुआती जांच में वारदात के पीछे राजनीतिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

दलान पर बैठे थे दोनों, तभी अपराधियों ने शुरू कर दी फायरिंग

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 9 से 10 बजे के बीच की है। पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन और पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भानु अपने दलान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग की। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान संजीत कुमार उर्फ भानु ने दम तोड़ दिया। वहीं, पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन की जांघ में गोली लगी है और उनका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से कई खोखे बरामद, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही मनेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से गोली के कई खोखे बरामद किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य और नमूने एकत्र किए हैं।

पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इसके जरिए हमलावरों की पहचान करने और वारदात के बाद उनके भागने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

राजनीतिक रंजिश में हमले की आशंका, आरोपियों की तलाश में छापेमारी

दानापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि शुरुआती जांच में घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। अपराधियों की पहचान करने की दिशा में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed