फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Mahatma Gandhi great grandson Tushar Gandhi visited Bapu Tower

Bihar: महात्मा गांधी के परपोते ने किया बापू टावर का अवलोकन, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी स्मृतियों को समझा

Fri, 06 Jun 2025 06:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 06 Jun 2025 06:53 PM IST
सार

Bihar: तुषार गांधी ने संग्रहालय की प्रत्येक गैलरी और रैम्प का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि चित्रों, म्यूरल्स, कटआउट्स, प्रोजेक्टर स्क्रीन और ऑडियो-विजुअल माध्यमों से गांधी जी के विचारों और जीवन यात्रा को अत्यंत प्रभावशाली और जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

विज्ञापन
Bihar: Mahatma Gandhi great grandson Tushar Gandhi visited Bapu Tower
तुषार गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने पटना के गर्दनीबाग स्थित बापू टावर संग्रहालय का अवलोकन किया। उन्होंने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं में प्रदर्शित ऐतिहासिक चित्रों, म्यूरल्स, ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों, लघु फिल्म और अन्य प्रदर्शनियों के माध्यम से बापू के जीवन, उनके विचारों और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी स्मृतियों को गहराई से समझा। साथ ही, बिहार सरकार द्वारा गांधी जी के सिद्धांतों पर आधारित योजनाओं का भी अवलोकन किया।

विज्ञापन


पढ़ें: गड़बड़ करने वाले अधिकारी रहें सावधान! भू-माफियाओं को नहीं मिलेगी जगह, भूमि सुधार मंत्री का सख्त संदेश

विज्ञापन

तुषार गांधी ने संग्रहालय की प्रत्येक गैलरी और रैम्प का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि चित्रों, म्यूरल्स, कटआउट्स, प्रोजेक्टर स्क्रीन और ऑडियो-विजुअल माध्यमों से गांधी जी के विचारों और जीवन यात्रा को अत्यंत प्रभावशाली और जीवंत ढंग से प्रस्तुत किया गया है। बापू टावर संग्रहालय के निदेशक विनय कुमार ने तुषार गांधी को पुष्पगुच्छ, शाल और स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर संग्रहालय के उप निदेशक ललित कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी श्रीमती नीलिमा साहू सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed