फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar logs below 1000 COVID cases in a day after nearly a month

बिहार : एक महीने के बाद कोरोना से मिली राहत, एक दिन में 1000 से कम मामले दर्ज हुए

Tue, 01 Feb 2022 02:51 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 01 Feb 2022 02:51 AM IST
सार

राज्य में कोरोना महामारी ने अब तक 12,222 लोगों की जान ली है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ एक मौत दर्ज हुई है। सकारात्मकता दर 0.73 हो गई है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राज्य में कुल मिलाकर 544 नमूने एकत्र किए गए हैं। इनमें से 67 में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Bihar logs below 1000 COVID cases in a day after nearly a month
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

बिहार में सोमवार को कोविड-19 के 748 नए मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, यह बीते एक महीने में पहली बार है जब राज्य में कोरोना के मामलों की संख्या चार अंकों से की बजाए तीन अंकों में दर्ज हुई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछली बार बीती चार जनवरी को कोरोना संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले सामने आए थे। जबकि प्रदेश में बीते रविवार को ही कोरोनावायरस के 1,238 नए मामले दर्ज किए गए थे। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या जनवरी माह के मध्य में बढ़कर 35,000 के पार चली गई थी। हालांकि अब यह घटकर 5,081 हो गई है।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, प्रदेश में लोगों के ठीक होने की दर जो कि पिछले कुछ हफ्तों में 94 फीसदी से नीचे चली गई थी, वह अब 97.90 फीसदी पर वापस आ गई है। पिछले 24 घंटों (2,223) में ठीक होने वाले रोगियों की संख्या एक बड़े अंतर से सकारात्मक परीक्षण करने वाले लोगों की संख्या से अधिक हो गई। राज्य की कुल संख्या लगभग 8.23 लाख है, जबकि 8.06 लाख लोग बीमारी से उबर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में कोरोना महामारी ने अब तक 12,222 लोगों की जान ली है। पिछले 24 घंटे में सिर्फ एक मौत दर्ज हुई है। सकारात्मकता दर 0.73 हो गई है। जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए राज्य में कुल मिलाकर 544 नमूने एकत्र किए गए हैं। इनमें से 67 में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed