फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   PM Modi Bihar Visit: Checking of vehicles in Hajipur before the program in Patna

PM Modi Bihar Visit: पीएम के कार्यक्रम से पहले हाजीपुर में चौकसी बढ़ी, गांधी सेतु पर 24 घंटे वाहन जांच का आदेश

Thu, 29 May 2025 05:13 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 May 2025 05:13 PM IST
सार

Bihar: वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी कि वाहन जांच अभियान लगातार जारी है और सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त बल को भी तैनात किया गया है।

विज्ञापन
PM Modi Bihar Visit: Checking of vehicles in Hajipur before the program in Patna
गाड़ियों की चेकिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पटना में प्रस्तावित दो दिवसीय दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वैशाली पुलिस पूरी तरह से सतर्क हो गई है। उत्तर बिहार से पटना आने वाले सभी वाहनों को हाजीपुर होते हुए गुजरना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए महात्मा गांधी सेतु टोल प्लाजा के पास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

विज्ञापन

अब निजी और कमर्शियल सभी प्रकार के वाहनों की गहन जांच-पड़ताल के बाद ही उन्हें पटना में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए राजधानी पटना में ट्रैफिक पुलिस ने कई रूटों में बदलाव किया है। वहीं हाजीपुर से पटना की ओर जाने वाले किसी भी वाहन को जांच के बिना प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, उत्तर बिहार से पटना की ओर जाने वाले सभी वाहनों की महात्मा गांधी सेतु पर अगले 24 घंटे तक जांच करने का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा पुल के पास अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  फुलवारी शरीफ में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

वैशाली पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष ने जानकारी दी कि वाहन जांच अभियान लगातार जारी है और सुरक्षा के मद्देनज़र अतिरिक्त बल को भी तैनात किया गया है।

पटना में प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर न सिर्फ राजधानी बल्कि सीमावर्ती जिले वैशाली की पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। हाजीपुर समेत पटना के सभी प्रवेश मार्गों पर चौकसी बढ़ा दी गई है और 24 घंटे तक लगातार वाहनों की जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed