फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Jeevika didis will manage kitchens of 39 backward and extremely backward class girls residential schools

Bihar: 39 पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालयों की रसोई संभालेंगी जीविका दीदियां, इनके बीच हुआ समझौता

Thu, 03 Apr 2025 08:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 03 Apr 2025 08:26 PM IST
सार

Residential School Kitchen: 39 पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालयों की रसोई जीविका दीदियां संभालेंगी। साथ ही छात्राओं के कपड़ों की धुलाई और छात्रावासों की स्वच्छता की कमान भी जीविका दीदियों के पास होगा।

विज्ञापन
Bihar Jeevika didis will manage kitchens of 39 backward and extremely backward class girls residential schools
समझौते के दौरान मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग और जीविका के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किया गया है। यह समझौता विभाग द्वारा संचालित कुल 39 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस-2 उच्च विद्यालयों में छात्राओं के कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।

विज्ञापन


समझौते पर हस्ताक्षर पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से अपर सचिव अनिल कुमार ठाकुर और जीविका के निदेशक (उद्यम) विनय कुमार राय द्वारा किया गया। पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव मनोज कुमार और जीविका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमांशु शर्मा इस मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वक्फ संशोधन के नाम पर जदयू से इस्तीफा देने वाले कासिम अंसारी कौन? जानिए, कद और पद
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौता ज्ञापन के मुख्य बिंदुओं में जीविका द्वारा "जीविका दीदी की रसोई" के माध्यम से सभी 39 कन्या आवासीय प्लस-2 विद्यालयों में रहने वाली छात्राओं को भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त स्वच्छता और कपड़े धोने की सेवाएं भी जीविका द्वारा ही प्रदान की जाएगी। विभाग द्वारा संचालित सभी 39 विद्यालयों में छात्राओं को पोषाक की आपूर्ति भी जीविका द्वारा की जाएगी। यह समझौता ज्ञापन तीन वर्षों के लिए वैध होगा। जिसे सेवा संतोषजनक पाए जाने पर अगले तीन वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है। यह समझौता वित्तीय वर्ष 2025-26 से विभाग द्वारा संचालित सभी 39 विद्यालयों में लागू होगा। 

यह भी पढ़ें: 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा पहुंची पूर्णिया, कहा- युवाओं में डोमिसाइल नीति को लेकर नाराजगी

छात्राओं के लिए इस समझौते से गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। यहां छात्राओं को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिलेगा। साथ ही उन्हें स्वच्छ और धुले हुए कपड़े भी उपलब्ध होंगे। समय पर पोषाक की उपलब्धता से छात्राओं के शैक्षणिक विकास के लिए एक बढ़िया वातावरण बनेगा। विभाग की ओर से छात्राओं के कल्याण में सुधार होगा और जीविका की सेवाओं के प्रबंधन में भी दक्षता आएगी। साथ ही इस प्रयास से पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग द्वारा संचालित होने वाले स्कूलों की छवि में भी सुधार आएगी। इसके अलावा जीविका के माध्यम ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिससे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा, जो राज्य में सामाजिक विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed