फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: High voltage wire fell on a youth going for work, neck got separated from torso

Bihar: मजदूरी पर जा रहे युवक पर गिरा हाई वोल्टेज तार, गर्दन धड़ से हुई अलग; बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

Sun, 22 Jun 2025 02:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 22 Jun 2025 02:43 PM IST
सार

Bihar: घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर ग्रामीण विद्युत विभाग के एसडीओ इमरान अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम सभी इस दर्दनाक घटना से अत्यंत दुखी हैं। मामले की जांच कराई जाएगी और विभागीय प्रक्रिया के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar: High voltage wire fell on a youth going for work, neck got separated from torso
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैमूर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मजदूरी करने जा रहे एक युवक पर 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज बिजली का तार गिर गया, जिससे उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई और मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मुआवजे की मांग की है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने चैनपुर पथ को घंटों जाम कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने-बुझाने पर जाम हटाया गया।

विज्ञापन

घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के शांति निकेतन स्कूल के पास की है। मृतक की पहचान चैनपुर थाना अंतर्गत रूपापट्टी गांव निवासी स्वर्गीय राजबली राम के 35 वर्षीय पुत्र राजेंद्र राम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, राजेंद्र राम शनिवार सुबह मजदूरी करने के लिए अपने मित्र के साथ साइकिल से निकला था। रास्ते में शांति निकेतन स्कूल के पास अचानक पोल से 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज तार गिर पड़ा, जो सीधे राजेंद्र पर आ गिरा। तार के संपर्क में आते ही उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई विनोद कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद बिजली विभाग को सूचना दी गई, लेकिन चार घंटे तक कोई अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है।

विज्ञापन


पढ़ें: मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपति को लगा करंट, पति की मौत; पत्नी गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे अधिकारी बोले
घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर ग्रामीण विद्युत विभाग के एसडीओ इमरान अंसारी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम सभी इस दर्दनाक घटना से अत्यंत दुखी हैं। मामले की जांच कराई जाएगी और विभागीय प्रक्रिया के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा। वहीं चैनपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है। 24 घंटे के भीतर सरकारी मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि यह विद्युत करंट से हुई दर्दनाक मौत का मामला है, जिसकी जांच की जा रही है।

ग्रामीणों का आक्रोश, सड़क पर उतरे लोग
इस दर्दनाक हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने चैनपुर पथ को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों द्वारा समझाने के बाद जाम हटाया गया। इधर, राजेंद्र राम की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजन बदहवासी की हालत में हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed