फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Couple on morning walk got electrocuted, husband died; wife is critical

Bihar: मॉर्निंग वॉक पर निकले दंपति को लगा करंट, पति की मौत; पत्नी गंभीर रूप से घायल

Sun, 22 Jun 2025 02:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 22 Jun 2025 02:32 PM IST
सार

Bihar: स्थानीय लोगों ने बताया कि किसानों द्वारा फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों के चारों ओर बिजली के तार लगाए जाते हैं, ताकि मवेशियों से फसल को बचाया जा सके। लेकिन इससे जानमाल को भी खतरा उत्पन्न हो रहा है। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना हुई हो इससे पहले भी इस तरह के हादसे सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
Bihar: Couple on morning walk got electrocuted, husband died; wife is critical
दुखी परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के राजापाकर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाकरपुर गांव में मॉर्निंग वॉक के दौरान करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा रविवार सुबह उस वक्त हुआ, जब पति-पत्नी टहलने के लिए घर से निकले थे।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खेत की सुरक्षा के लिए एक किसान द्वारा खेत के चारों ओर बिजली के तार लगाए गए थे। सुबह का समय होने के कारण वह तार दोनों को दिखाई नहीं दिया और वे अनजाने में उसमें सट गए। करंट लगते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुंरत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी का इलाज जारी है।

विज्ञापन

मृतक की पहचान हरपुर मुकुंदपुर निवासी स्वर्गीय हरिंदर राम के पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। घायल पत्नी विना देवी को चक सिकंदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही राजापाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: ताड़ के पेड़ों की कटाई और आकाशीय बिजली से मौतों पर NGT ने मांगा जवाब, जानें बेंच ने क्या कुछ कहा

स्थानीय लोगों ने बताया कि किसानों द्वारा फसलों की सुरक्षा के लिए खेतों के चारों ओर बिजली के तार लगाए जाते हैं, ताकि मवेशियों से फसल को बचाया जा सके। लेकिन इससे जानमाल को भी खतरा उत्पन्न हो रहा है। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना हुई हो इससे पहले भी इस तरह के हादसे सामने आ चुके हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे अवैध तार लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed