{"_id":"66d478e489c7525dcb0de788","slug":"bihar-grandson-shot-and-killed-grandfather-in-form-of-robbery-rohtas-police-revealed-case-within-24-hours-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: पोते ने ही दादा की गोली मारकर हत्या कर दिया था लूटपाट का रूप, रोहतास पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: पोते ने ही दादा की गोली मारकर हत्या कर दिया था लूटपाट का रूप, रोहतास पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
Sun, 01 Sep 2024 07:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 01 Sep 2024 07:53 PM IST
सार
Rohtas News: सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके पास से वारदात के वक्त प्रयोग किए गए कपड़े, घटनास्थल से खोखा और अन्य सामान भी मिले हैं। पुलिस अपराध में प्रयुक्त हथियार को बरामद करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतास जिले के सासाराम नगर थानाक्षेत्र में शनिवार की अहले सुबह सैर के दौरान एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक बुजुर्ग लालदेव पासवान के पोते नागा पासवान को ही अपने दादा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। साथ ही हत्याकांड में साथ देने वाले शशि सिंह को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
चूंकि इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। इसके बाद पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तमाम बिंदुओं पर छानबीन शुरू की थी। ऐसे में पुलिस को जानकारी मिली थी कि पारिवारिक विवाद में ही मृतक के पोते ने लालदेव पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिर इस वारदात को लूट के दौरान हत्या प्रदर्शित करने की कोशिश की जाने लगी। लेकिन पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया और मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसके पास से वारदात के वक्त प्रयोग किए गए कपड़े, घटनास्थल से खोखा और अन्य सामान भी मिले हैं। पुलिस अपराध में प्रयुक्त हथियार को बरामद करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन