{"_id":"681e1b4a32252b98f9080a1e","slug":"bihar-governing-council-meeting-held-in-delhi-regarding-bpl-suggestions-franchisee-representatives-considered-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: दिल्ली में BPL को लेकर हुई गर्वनिंग काउंसिल की बैठक, फ्रेंचाइजी प्रतिनिधियों के सुझावों पर विचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: दिल्ली में BPL को लेकर हुई गर्वनिंग काउंसिल की बैठक, फ्रेंचाइजी प्रतिनिधियों के सुझावों पर विचार
Fri, 09 May 2025 08:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 09 May 2025 08:42 PM IST
सार
Bihar Premier League: दिल्ली में BPL को लेकर गर्वनिंग काउंसिल की बैठक हुई। बैठक में फ्रेंचाइजी प्रतिनिधियों के सुझावों पर विचार हुआ।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा प्रस्तावित बिहार प्रीमियर लीग (BPL) को लेकर गुरुवार शाम दिल्ली स्थित होटल 'द अशोक' में गर्वनिंग काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन संजय कुमार सिंह ने की। इस बैठक में फ्रेंचाइजी पार्टनर बनने के इच्छुक प्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और प्रत्यक्ष उपस्थिति के माध्यम से हिस्सा लिया तथा निविदा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सुझाव साझा किए।
विज्ञापन
बैठक के दौरान चेयरमैन संजय कुमार सिंह ने सभी इच्छुक पक्षों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लिया जाएगा और उन्हें गवर्निंग काउंसिल की अगली बैठक में विचारार्थ प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि प्राप्त सुझावों और चर्चाओं के आधार पर ही बिहार प्रीमियर लीग की निविदा प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच मुख्य सचिव की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक, दिए ये जरूरी निर्देश
विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में BCA के सचिव जियाउल आरफीन, सीईओ मनीष राज, जीएम (एडमिन) नीरज राठौर, निदेशक (क्रिकेट) आनंद एल्गिवी और खिलाड़ी प्रतिनिधि अमीकर दयाल जैसे प्रमुख सदस्य शामिल हुए। वहीं दिल्ली में बैठक स्थल पर चेयरमैन संजय कुमार सिंह के साथ कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम, करण, कुणाल पारिख, निशांत दयाल, श्रेय और लीगल एडवाइजर अतुल भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला, मनीष कश्यप पर केस दर्ज
बैठक में फ्रेंचाइजी पार्टनर बनने के इच्छुक पक्षों की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट किया कि BPL को लेकर निवेशकों और क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह है। यह पहल न केवल बिहार के क्रिकेट ढांचे को पेशेवर स्तर पर सशक्त बनाने में सहायक होगी, बल्कि युवाओं को भी प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराएगी। BCA ने यह भी संकेत दिया कि पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता और तटस्थता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि बिहार प्रीमियर लीग एक सफल, निष्पक्ष और प्रभावी क्रिकेट लीग के रूप में स्थापित हो सके।