फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Family members of a farmer died after coming in contact with a high tension wire and are inconsolable

Bihar: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

Thu, 19 Jun 2025 03:42 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Jun 2025 03:42 PM IST
सार

Bihar: थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि मौदही गांव में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: Family members of a farmer died after coming in contact with a high tension wire and are inconsolable
किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के मौदही गांव में गुरुवार को एक किसान की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मौदही गांव के कोमल टोला निवासी 55 वर्षीय गया प्रसाद के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, गया प्रसाद खेत में काम करने जा रहे थे, तभी पहले से गिरे हुए 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गए। तार की चपेट में आते ही वे बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही बिहटा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन

मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बुधवार की रात तेज हवा और बारिश के कारण खेत में बिजली का तार गिर गया था। इस संबंध में रात में ही बिजली विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन विभाग की ओर से समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। तार को हटाया नहीं गया और लाइन भी चालू रही, जिससे यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: आईपीएस कार्तिकेय शर्मा ने पटना एसएसपी की कुर्सी संभालते ही क्या कहा? इंजीनियर और मैनेजर दोनों रहे

थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि मौदही गांव में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक किसान की मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। अभी तक मृतक के परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। प्रथम दृष्टया बिजली के गिरे तार के संपर्क में आने से मौत की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed