फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Elections: Women voted the most in Bihar elections: Know which district voted

Bihar Election Voting: किस जिले की महिला मतदाताओं ने सबसे अधिक प्रभावित किया? पहले चरण के मतदान का गणित देखें

Sun, 09 Nov 2025 09:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 09 Nov 2025 09:53 AM IST
सार

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में आधी आबादी ने बंपर वोटिंग की। परिणाम यह हुआ कि आजादी के बाद पहली बार 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ। समस्तीपुर में सबसे अधिक महिलाओं ने मतदान किया। नौ जिले ऐसे हैं जहां महिला मतदाताओं की भागीदारी 70 फीसदी से भी अधिक रही। आईए जानते हैं, किस जिले में कितने प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।

विज्ञापन
Bihar Elections: Women voted the most in Bihar elections: Know which district voted
बिहार विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। इस चरण में मतदाताओं ने कई रिकॉर्ड तोड़े। 18 जिलों की 121 विधानसभा ममें 65.08 फीसदी मतदान हुआ। खास बात यह है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। 121 सीटों में सबसे अधिक मीनापुर विधानसभा 82.48 विधानसभा में मतदान किया। वहीं सबसे कम पटना जिले के कुम्हरार विधानसभा में 39.13 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। वहीं 121 सीटों पर हुए मतदान में महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में 7.48 प्रतिशत अधिक रही। यानी इस बार पुरुष की सहभागिता 61.56 प्रतिशत रही वहीं। महिलाओं की सहभागिता 69.04 प्रतिशत रही। हालांकि चौंकाने वाली बात यह है कि लोकसभा चुनाव 2024 की तुलना में इस बार विधानसभा चुनाव में महिलाओं की सहभागिता घट गई है। लोकसभा चुनाव में पुरुषों की तुलना में 8.17% अधिक महिलाओं ने मतदान किया था।

विज्ञापन

 

                      जानिए कहां कितने प्रतिशत महिलाओं ने किया मतदान

गोपालगंज 76.03 प्रतिशत
सीवान 67.94 प्रतिशत
सारण 68.26 प्रतिशत
वैशाली 71.57 प्रतिशत
बेगूसराय 74.17 प्रतिशत
आरा 61.28 प्रतिशत
बक्सर 63.27 प्रतिशत
नालंदा 60.93 प्रतिशत
शेखपुरा 63.20 प्रतिशत
पटना 46.33 प्रतिशत
खगड़िया 75.53 प्रतिशत
सहरसा 75.86 प्रतिशत
मधेपुरा 77.04 प्रतिशत
मुंगेर 64.01 प्रतिशत
लखीसराय 65.48 प्रतिशत
दरभंगा 70 प्रतिशत
समस्तीपुर 77.42 प्रतिशत
मुजफ्फरपुर 76.81 प्रतिशत


Bihar Election: पहले चरण में 65.08 फीसदी मतदान, मुंगेर में सबसे ज्यादा बढ़ा वोट प्रतिशत; जानिए 18 जिलों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed