फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Elections 2025: Tejashwi Yadav assets revealed in affidavit news in Hindi

Bihar Election: कितने धनी हैं लालू के बेटे तेजस्वी? पत्नी-बेटा-बेटी भी लखपति; चुनावी हलफनामे में दी जानकारी

Wed, 15 Oct 2025 09:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 15 Oct 2025 09:29 PM IST
सार

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को रोघापुर विधानसभा सीट से पर्चा भरा। नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामा में तेजस्वी यादव ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। पढे़ं पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar Elections 2025: Tejashwi Yadav assets revealed in affidavit news in Hindi
तेजस्वी यादव की संपत्ति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को उन्होंने हाजीपुर अनुमंडल कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। पहले चर्चा थी कि वह दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वे केवल राघोपुर सीट से ही मैदान में उतरेंगे। वर्तमान में तेजस्वी इसी सीट से विधायक हैं।

विज्ञापन


ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि वे फुलपरास से भी नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में उनकी संपत्तियों का ब्योरा सामने आया है। इसमें तेजस्वी यादव के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है। साथ ही, उनकी पत्नी राजश्री यादव और बच्चों के नाम पर भी कुछ संपत्तियां दर्ज हैं।
विज्ञापन


पत्नी राजश्री के संपत्ति का ब्यौरा

विवरण राशि (₹)
कुल चल संपत्ति 59,69,286
कैश इन हैंड (31 मार्च 2025 तक) 1,00,000
बैंक जमा 6,00,000 से अधिक
एलआईसी पॉलिसी 3,13,786.44
गोल्ड (480 ग्राम) 41,11,200
सिल्वर (2 किलो) 1,70,000
हाउसहोल्ड गुड्स 3,25,000

 बेटी कात्यायनी के संपत्ति का ब्यौरा
श्रेणी राशि (₹)
कुल चल संपत्ति 31,70,649
कैश इन हैंड 25,000
बैंक जमा 5,47,649
फिक्स्ड डिपॉजिट 8,00,000
गोल्ड (200 ग्राम) 17,13,000
चांदी (1 किलो) 85,000

बेटे ईराज लालू यादव के नाम पर संपत्ति का ब्यौरा

विवरण मात्रा / वजन मूल्य (₹)
कुल चल संपत्ति 8,99,000
गोल्ड (सोना) 100 ग्राम 8,56,500
चांदी 500 ग्राम 42,500

पढ़ें: राजद विधायक छोटे लाल राय ने विधानसभा से इस्तीफा दिया; चंद्रिका राय को हराया था
विज्ञापन
विज्ञापन

तेजस्वी यादव पर बैंक का कर्ज 

विवरण राशि (₹) टिप्पणी
बैंक लोन 55,52,051 स्वयं के नाम पर, कुछ संयुक्त लोन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ
इनकम टैक्स (विवादाधीन) 1,35,73,515 पिछले वर्षों के लंबित अपील
अन्य सरकारी बकाया 0 बिजली/पानी/रेंट आदि का कोई बकाया नहीं

एनडीए ने तकरीबन सभी सीटों पर कैंडिडेट की सूची जारी कर दी
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में लगी हुई हैं। NDA गठबंधन ने सीट शेयरिंग का एलान कर दिया है। बीजेपी और हम के बाद अब JDU ने भी आज अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया है। इसके साथ ही चिराग की पार्टी ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। बिहार चुनाव दो चरणों में होना है। पहला चरण का मतदान छह नवंबर को है। 14 नवंबर को परिणाम जारी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed