फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Elections 2025 : Asaduddin Owaisi's party AIMIM candidate Tausif Alam threaten RJD party Tejaswi Yadav

Bihar Elections 2025 : AIMIM प्रत्याशी ने तेजस्वी यादव को दी धमकी, फिर कहा- चारा चोर का बेटा

Mon, 03 Nov 2025 09:20 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 03 Nov 2025 09:20 PM IST
सार

Bihar : चुनावी मौसम में आपत्तिजनक बयानों का सिलसिला आज का नया नहीं है। इस दौरान आज AIMIM के उम्मीदवार ने तेजस्वी यादव को न सिर्फ धमकी दी, बल्कि लालू यादव के चारा घोटाले के संदर्भ में भी गंदे शब्दों का प्रयोग किया। अब इस बयान की खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
Bihar Elections 2025 : Asaduddin Owaisi's party AIMIM candidate Tausif Alam threaten RJD party Tejaswi Yadav
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान नेताओं की जुबानें फिसलने लगी हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवार ने बहादुरगंज में एक चुनावी सभा में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव पर न सिर्फ टिप्पणी की, बल्कि स्पष्ट रूप से धमकी भी दी। तौसीफ आलम के इस बयान ने एक बड़ा राजनीतिक विवाद छेड़ दिया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-PM Modi Bihar Rally: चुनावी सभा में पीएम मोदी बोले- राजद-कांग्रेस को कट्टा और कट्टरपंथी ही पसंद है
विज्ञापन


तेजस्वी यादव को कहा- चारा चोर का बेटा
दरअसल सोमवार को लौचा-नया हाट में आयोजित रैली में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रत्याशी तौसीफ आलम ने महागठबंधन और तेजस्वी यादव के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक बयान दिया। एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाषण के बाद पार्टी के उम्मीदवार बने तौसीफ आलम ने धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर कोई आँख दिखाएगा तो आँख निकाल देंगे। अगर कोई उंगली दिखाएगा तो उंगली काट देंगे। अगर जुबान संभालकर नहीं बोलेगा तो जुबान काट दी जाएगी। बात इतने पर ही नहीं रुकी, बल्कि जुबान लगातार फिसलती ही चली गई। तौसीफ आलम ने तेजस्वी यादव को उनके पिता लालू प्रसाद यादव के चारा घोटाले के संदर्भ में चारा चोर का बेटा भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: योगी आदित्यनाथ बोले- महागठबंधन में 'पप्पू, अप्पू और टप्पू' नाम के तीन बंदर, इनके यह हैं काम

मैं तुम्हें मुख्यमंत्री बनने नहीं दूंगा
उसी मंच पर से असदुद्दीन ओवैसी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को वे (तेजस्वी) "घुसपैठिया" कहते हैं और उन्हें 'चरमपंथी'। उन्होंने लालू परिवार को घेरते हुए कहा कि कुछ लोग दाढ़ी-टोपी देखकर किसी को चरमपंथी करार दे देते हैं। उन्होंने कहा कि जो तुम्हारे सामने नहीं झुकता,जो तुम्हारे बाप के सामने नहीं झुकता तुम उसे चरमपंथी कहते हो। तुम मुख्यमंत्री बनना चाहते हो, लेकिन बनोगे नहीं। मैं तुम्हें मुख्यमंत्री बनने नहीं दूंगा। अब अगर मुख्यमंत्री बनेगा तो सीमांचल का बेटा मुस्लिम ही मुख्यमंत्री बनेगा, तुम नहीं बनोगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed