फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Sushant Singh sister Divya Gautam with CPI-ML candidates filed nominations

Bihar Election : सुशांत सिंह की बहन समेत भाकपा-माले के उम्मीदवारों ने किया नामांकन, महागठबंधन की नहीं हुई बैठक

Wed, 15 Oct 2025 08:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 15 Oct 2025 08:33 PM IST
सार

Bihar : बिहार विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद वह हो रहा है जो अब तक नहीं हुआ। महागठबंधन की बिना बैठक किए लालू प्रसाद सिंबल बांटने लगे। अब उसी तर्ज पर सुशांत सिंह की बहन दिव्या गौतम समेत भाकपा-माले के 6 उम्मीदवारों ने आज नामांकन किया। 

विज्ञापन
Bihar Election: Sushant Singh sister Divya Gautam with CPI-ML candidates filed nominations
माले उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिया गठबंधन के समर्थन से भाकपा-माले के आज 6 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। फुलवारीशरीफ से निवर्तमान विधायक गोपाल रविदास, दीघा से दिव्या गौतम, तरारी से मदन सिंह चंद्रवंशी, अगिआंव से शिवप्रकाश रंजन, डुमरांव से अजीत कुमार सिंह और भोरे से जितेन्द्र पासवान ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने बताया कि सत्यदेव राम के बाद आज भोरे से नामांकन करते वक्त जितेन्द्र पासवान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हमारी पार्टी के उम्मीदवारों को भाजपा-जदयू के दवाब व एक राजनीतिक साजिश के तहत टारगेट किया जा रहा है। इससे इन लोगों का चुनाव में हार का डर सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि भोरे विधानसभा के प्रत्याशी जितेन्द्र पासवान की अविलंब रिहाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन


तरारी विधानसभा 
भाकपा माले ने तरारी विधानसभा से इस बार अतिपिछड़े समुदाय से मदन सिंह चंद्रवंशी को उम्मीदवार बनाया है। वह सहार प्रखंड के प्रमुख भी रह चुके हैं। भाकपा माले की ओर से कहा गया कि उन्होंने दलितों-गरीबों के कई आंदोलनों का प्रत्यक्ष नेतृत्व किया है और लगभग 35 वर्षों से भाकपा-माले के राजनीति से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: उपेंद्र कुशवाहा की डील फाइनल, विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे; जानिए क्या-क्या मिलने के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


अगिआंव विधानसभा 
अगिआंव सीट पर भाकपा-माले ने एक बार फिर शिवप्रकाश रंजन को अपना उम्मीदवार बनाया है। 2024 के उपचुनाव में उन्होंने अगिआंव से जीत हासिल की थी। शिवप्रकाश रंजन लंबे समय तक आइसा के राज्य सचिव रहे। भाकपा माले ने कहा कि शिव प्रकाश भोजपुर में छात्र-युवा आंदोलन की एक मजबूत आवाज हैं, इसलिए इस बार फिर से उन्हें चुनावी मैदान में उतारा गया है। 

डुमरांव विधानसभा 
डुमरांव से इस बार फिर अजीत कुमार सिंह को ही टिकट मिला है और आज उन्होंने अपना नामांकन किया। 2020 के चुनाव में उन्होंने डुमरांव सीट पर जीत हासिल की थी। भाकपा माले ने कहा कि बिहार में उन्होंने चुनाव के पहले अपने कामों का रिपोर्ट कार्ड पेश करके एक नई मिसाल पेश की है। इसीलिए इस बार फिर से उन्हें चुनावी मैदान में उतारा गया है। 
यह खबर भी पढ़ें-LJP Candidate List: चिराग पासवान ने 14 प्रत्याशियों पर लगाई मुहर; भांजे सीमांत को भी बिहार चुनाव का टिकट


फुलवारीशरीफ विधानसभा 
फुलवारी से गोपाल रविदास ने भी आज नामांकन किया है। भाकपा माले ने इनका परिचय देते हुए कहा कि गोपाल रविदास ने अपने इलाके में दलितों-गरीबों-अल्पसंख्यकों के बीच लगातार काम किया है और सदन से सड़क तक उनके कामों की चर्चा होते रही है। 

दीघा विधानसभा 
पटना की दीघा सीट से दिव्या गौतम ने अपना नामांकन दर्ज किया। वह आइसा की ओर से 2012 में पटना विवि छात्र संघ चुनाव में आइसा की उम्मीदवार थीं और काफी कम वोटों से हार गई थीं। बीपीएससी अधिकारी के रूप में भी उनकी बहाली हुई लेकिन उन्होंने राजनीतिक-सामाजिक-सांस्कृतिक कामों में रहना ही पसंद किया। भाकपा-माले ने इस बार उन्हें चुनावी मैदान में उतारा है। 

भोरे विधानसभा 
भाकपा माले ने यहां से जितेन्द्र पासवान को टिकट दिया। वह नामांकन करने गए थे लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। भाकपा माले की ओर से कहा गया कि 2020 में भी वहां से उम्मीदवार थे और महज 400 वोट से हार गए थे। उसके बाद राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें मुकदमों में फंसा दिया गया और उनके ऊपर तरह-तरह के जुल्म ढाए गए। आज नामांकन के दौरान उनकी गिरफ्तारी हो गई जो कि न्याय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed