फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Setback for BJP in Kaimur former MLAs Brij Kishore Bind and Niranjan Ram join RJD

Bihar Election: कैमूर में भाजपा को झटका, पूर्व विधायक बृज किशोर बिंद और निरंजन राम राजद में शामिल

Fri, 26 Sep 2025 05:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 26 Sep 2025 05:35 PM IST
सार

Bihar Election: हालांकि पार्टी छोड़े जाने पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि NDA एक बड़ी पार्टी है और भाजपा ने इन विधायकों को सम्मान दिया है। उनके जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
Bihar Election: Setback for BJP in Kaimur former MLAs Brij Kishore Bind and Niranjan Ram join RJD
राजद में हुए शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा को कैमूर जिले में बड़ा झटका लगा है। चैनपुर और मोहनियां के पूर्व विधायक बृज किशोर बिंद और निरंजन राम ने भाजपा को अलविदा कहकर राजद की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दोनों विधायक तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद में शामिल हुए हैं। राजनीतिक गलियारों में इस घटना की चर्चा तेज है और सोशल मीडिया पर उनके शामिल होने की फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन

चैनपुर से लगातार तीन बार भाजपा के विधायक रहे और दो बार मंत्री पद संभालने वाले बृज किशोर बिंद लंबे समय से नाराज चल रहे थे। उनका नाराज होने का कारण यह था कि बसपा से सीट जीतकर जमा खान जदयू में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बन गए, जिसके बाद चैनपुर से भाजपा का सीट कटने और जदयू को मिलने की स्थिति बनी।

विज्ञापन


पढे़ं: सड़क दुर्घटना में मुआवजा देने में बिहार देश में पहले स्थान पर, एडीजी ट्रैफिक ने दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मोहनियां से दो बार भाजपा विधायक रह चुके निरंजन राम ने 2020 में अपनी सीट हारने के बाद राजद का दामन थाम लिया। पिछले चुनाव में राजद से जीतने वाली संगीता कुमारी अब भाजपा में शामिल हो गई हैं, जिससे क्षेत्र में विरोध की स्थिति बन गई थी। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा कि NDA एक बड़ी पार्टी है और भाजपा ने इन विधायकों को सम्मान दिया है। उनके जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed