फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election : RCP singh announced candidates for Prashant Kishore's jan suraj party patna bihar

Bihar Election : जिन पर था JDU का दारोमदार, वही अब ताबूत की अंतिम कील ठोकने को तैयार; पीके ने RCP को किया आगे

Thu, 09 Oct 2025 04:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 09 Oct 2025 04:09 PM IST
सार

Bihar : एक समय जनता दल यूनाइटेड के ख़ास माने जाने वाले आरपी सिंह जदयू के उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करते थे। लेकिन आज विधानसभा चुनाव के वक्त अब आरसीपी सिंह सीएम नीतीश कुमार के विरोधी पार्टी के उम्मीदवारों के लिस्ट फाइनल कर हैं। 

विज्ञापन
Bihar Election : RCP singh announced candidates for Prashant Kishore's jan suraj party patna bihar
आरसीपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक वक्त था जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राम कहे जाने वाले रामचंद्र प्रसाद सिंह उर्फ आरसीपी सिंह जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल करते थे। लेकिन 2020 के विधानसभा चुनाव के ठीक 5 साल बाद वक्त ने ऐसी करवट बदली कि अब आरसीपी सिंह सीएम नीतीश कुमार के विरोधी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची फाइनल करने लगे हैं। गुरुवार दोपहर पटना में प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने अपने 51 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, वरिष्ठ नेता वाईवी गिरी समेत कई नेता शामिल हुए।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: 'खून हम जलाएं, टिकट दूसरे को!'- प्रत्याशी का नाम सामने आते ही जन सुराज कार्यालय में हंगामा
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह करेंगे उम्मीदवारों की घोषणा
प्रेस वार्ता शुरू होने के बाद जब जनसुराज के उम्मीदवारों की घोषणा करने की बात आई तो प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि इसका एलान वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह करेंगे। उन्होंने उम्मीदवारों की सूची फाइनल करने में अहम भूमिका निभाई है। इसके बाद आरपी सिंह ने अपने हाथों में माइक थाम लिया और एक के बाद एक 51 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : जदयू में टिकट फंसा, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय अब राजद में; संजय झा पर लगाया बड़ा आरोप

आरसीपी सिंह ने नालंदा से बनाया बेटी को उम्मीदवार 
जनसुराज ने आरसीपी सिंह की अपनी लता सिंह को नालंदा जिले के अस्थावां से टिकट दिया है। इस बात की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने की। इस सीट से जदयू के उम्मीदवार जितेंद्र कुमार ने 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार अनिल कुमार को 11600 वोटों से हराया था। जितेंद्र कुमार पांच बात इस विधानसभा से चुनाव जीत चुके हैं। 


आईए जानते हैं आरसीपी सिंह ने किन-किन नामों की घोषणा की...
जन सुराज पार्टी के घोषित उम्मीदवारों में पश्चिम चंपारण की वाल्मीकिनगर सीट से डॉ. द्रिग नारायण प्रसाद, लौरिया से सुनील कुमार, पूर्वी चंपारण की हरसिद्धि (सु) से अवधेश राम, ढाका से डॉ. लाल बाबू प्रसाद, सीतामढ़ी की सुरसंड से उषा किरण, रननीसैदपुर से विजय कुमार साह, मधुबनी की बेनीपट्टी से मोहम्मद परवेज़ आलम, सुपौल की निर्मली से राम प्रवेश कुमार यादव, अररिया की सिकटी से रागिब बाबलू, किशनगंज की कोचाधामन से अबू अफ़्फान फारूक, पूर्णिया की अमौर सीट से अफरोज़ आलम, बैसी से मोहम्मद शहनवाज़ आलम, कटिहार की प्राणपुर से कुनाल निषाद उर्फ सोनू सिंह, मधेपुरा की आलमनगर से सुभोध कुमार सुमन, सहरसा से किशोर कुमार, सिमरी बख्तियारपुर से सुरेंद्र यादव, महिषी से शमीम अख्तर, दरभंगा ग्रामीण से शोएब खान, दरभंगा से आर.के. मिश्रा, केवटी से बिल्टू साहनी, मुजफ्फरपुर की मीनापुर से तेज नारायण साहनी, मुजफ्फरपुर से डॉ. अमित कुमार दास, गोपालगंज से डॉ. शशि शेखर सिन्हा, भोरे (सु) से प्रीति किन्नर, सीवान की रघुनाथपुर से राहुल कीर्ति सिंह, दरौंधा से सत्येंद्र कुमार यादव, सारण की मांझी से यादवंश गिरि, बनियापुर से श्रवण कुमार महतो, छपरा से जयप्रकाश सिंह, परसा से मुसाहेब महतो, सोनपुर से चंदन लाल मेहता, समस्तीपुर की कल्याणपुर (सु) से रामबालक पासवान, मोरवा से जागृति ठाकुर, बेगूसराय की मटिहानी से डॉ. अरुण कुमार, बेगूसराय से सुरेंद्र कुमार साहनी, खगड़िया से जयंती पटेल, बेलदौर से गजेन्द्र कुमार सिंह (निषाद), परबत्ता से विनय कुमार वरुण, भागलपुर की पीरपैंती (सु) से घनश्याम दास, बांका की बेलहर से ब्रज किशोर पांडे, नालंदा की अस्थावां से लता सिंह, बिहारशरीफ से दिनेश कुमार, नालंदा से कुमारी पूनम सिन्हा, पटना (महानगर) की कुम्हरार से के.सी. सिन्हा, भोजपुर की आरा से डॉ. विजय कुमार गुप्ता, रोहतास की चेनारी (सु) से नेहा कुमारी (नटराज), करगहर से रितेश रंजन (पांडेय), औरंगाबाद की गोह से सीताराम दुःखारी, नबीनगर से अर्चना चंद्रा, गया की इमामगंज (सु) से डॉ. अजीत कुमार, और बोधगया (सु) से लक्ष्मण मांझी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed