फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Rahul Gandhi in Patna, Voter Rights Yatra, BJP signature campaign: India Alliance, Tejashwi Ya

Bihar Election: पटना में आज जिस राह से गुजरेंगे राहुल गांधी, वहां BJP चलाएगी हस्ताक्षर अभियान; अलर्ट पर पुलिस

Mon, 01 Sep 2025 09:25 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 01 Sep 2025 09:25 AM IST
सार

Bihar News: पटना में आज दो बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम है। एक इंडिया गठबंधन की ओर से तो दूसरा भाजपा की ओर से हो रहा है। दोनों कार्यक्रमों में दिग्गज नेताओं का जुटान होगा। इसके लेकर पटना पुलिस अलर्ट मोड पर है। 

विज्ञापन
Bihar Election: Rahul Gandhi in Patna, Voter Rights Yatra, BJP signature campaign: India Alliance, Tejashwi Ya
29 अगस्त को भाजपा और कांग्रेस के नेताओं का हुआ था आमना-सामना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज बिहार के सियासी गलियारे में हचलल काफी तेज है। कारण है कि पटना में पक्ष और विपक्ष के दिग्गजों का जमा होना। एक ओर जहां आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अपनी वोट अधिकार यात्रा का समापन करेंगे, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। खास बात यह है कि जिस राह से राहुल गांधी गुजरेंगे, वहां एक जगह भाजपा अपना अभियान चलाएगी। राहुल गांधी की पदयात्रा गांधी मैदान से शुरू होकर बेली रोड में अंबेडकर पार्क तक जाएगी। यह यात्रा एसपी वर्मा रोड, डाकबंगला चौराहे से होते हुए कोतवाली से इनकम टैक्स चौराहे तक पहुंचेगी। वहीं डाकबंगला चौराहा और कोतवाली के बीच में पड़ने वाले मौर्यालोक कॉम्पलेक्स में भाजपा हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। इसमें दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत कई मंत्री और विधायक भी रहेंगे। 

विज्ञापन

  तेजस्वी यादव से बिहार विधानसभा की सीटें कब बांटेंगे राहुल गांधी? यात्रा पूरी, SIR भी आज पूरा
विज्ञापन


भाजपा की ओर से इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा गया कि इंडी गठबंधन द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए किए गए अभद्र भाषा के प्रयोग के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ओर से अब तक एक मां को गाली देने की घटना की निंदा तक नहीं की गई है। उन्हें तो माफी मांगनी चाहिए, लेकिन यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात
राजनीतिक पंडितों का कहना है कि 29 अगस्त को जैसे कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता आमने-सामने आए थे, वैसे ही आज भी हो सकता हैं। हालांकि, सियासी गहमागहमी को देखते हुए पटना पुलिस अलर्ट मोड पर है। गांधी मैदान से लेकर अंबेडकर पार्क तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। खासकर डाकबंगला चौराहा से लेकर इनकम टैक्स चौराहा तक पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पटना पुलिस की ओर से रूट प्लान भी जारी कर दिया गया है। 

कांग्रेस ने कहा- यह यात्रा नहीं जनक्रांति बन चुकी है
वहीं बिहार कांग्रेस ने कहा कि भाजपा के साजिशों को जनता भांप चुकी है। जिस तरह से भाजपा के गुंडों ने हमारे प्रदेश कार्यालय में घुसकर गुंडागर्दी की, सामानों को क्षतिग्रस्त किया, वह पूरे देश की जनता ने देखा। आज पटना की सड़कों पर सैलाब आएगा। कोई भी वोटर अधिकार यात्रा में बाधा डालने की कोशिश करे लेकिन वोटर अधिकार यात्रा', यह सिर्फ एक यात्रा नहीं, जन क्रांति बन चुकी है। इस यात्रा ने बिहार को अपने अधिकारों के लिए लड़ने का हौसला दिया और 'वोट चोरी' के खिलाफ खुली लड़ाई का आगाज किया। आम लोगों से अपील है कि हमारे साथ जुड़ें और पटना पहुंच चुकी अधिकारों की इस यात्रा के साक्षी बनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed