फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Prashant Kishore targets CM Nitish Kumar, Jansuraj membership campaign, Bihar News

Bihar: प्रशांत किशोर बोले- सीएम नीतीश कुमार भी पीली बस से प्रचार करने जा रहे, इनका अगला रास्ता जनसुराज है

Fri, 01 Aug 2025 06:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 01 Aug 2025 06:12 PM IST
सार

पटना में आज भाजपा समेत कई दलों के नेता जनसुराज में शामिल हुए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रशांत किशोर के सामने अभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इधर, पत्रकारों के बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा कर दिया। 

विज्ञापन
Bihar Election: Prashant Kishore targets CM Nitish Kumar, Jansuraj membership campaign, Bihar News
जनसुराज में शामिल हुए कई नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनसुराज के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने फिर से सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने कहा कि नवंबर के बाद जदयू के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं का आखिरी रास्ता जन सुराज में ही होना है। ऐसा इसलिए कि अब नीतीश कुमार भी पीली रंग की बस में घूमने लगे हैं। सभी जगह जो पोस्टर लग रहे हैं वो भी पीली रंग की ही है। यह देखकर लोग समझ रहे हैं कि इनका अगला रास्ता जनसुराज में है।

विज्ञापन

 

प्रशांत किशोर ने कहा कि हम किसी के विरोध में नहीं हैं। जन सुराज में वो लोग आ रहे जो बेहतर व्यवस्था बनाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि बिहार सुधरे। हम चाहते हैं कि कर्नाटक-गुजरात की तरह बिहार में भी विकास हो। हमलोग उपरवाले की प्रेरणा से काम कर रहे हैं। भाजपा में जिस चाल चरित्र चेहरा की बात होती थी, उस चेहरे वाले लोग अब जन सुराज में दिख रहे हैं। अभिमन्यु का उदाहरण देते कहा कि उसके बलिदान की ही चर्चा होती है, उसे घेर कर मारने वालों की चर्चा नहीं होती

विज्ञापन

 

उदय सिंह बोले लोगों की समस्या का समाधान जनसुराज ही कर सकती

दरअसल, जनसुराज पार्टी ने आज पटना के बेली रोड स्थित शेखपुरा हाउस में बड़ा मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की मौजूदगी में भाजपा के महामंत्री रहे सुधीर शर्मा, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रहीं विनीता मिश्रा और समस्तीपुर निवासी युवा उद्यमी चेतना झांब समेत कई राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं और विभिन्न जिलों के गणमान्य सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों ने जनसुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने सभी को पीला गमछा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। उदय सिंह ने कहा कि आज बिहार भर के लोग यह जान रहे हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान जन सुराज ही कर सकती है। इसलिए सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र की बड़ी-बड़ी हस्तियां हमसे जुड़ रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मैं इससे गौरवान्वित हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें: महाबोधि मंदिर के दर्शन करने पहुंचे उप चुनाव आयुक्त, पवित्र बोधि वृक्ष के समक्ष पूजा-अर्चना की


मनोज भारती बोले- भाजपा नेता आ रहे हमारे साथ

वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि भाजपा ने देश के लिए कुछ भी किया हो, बिहार के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए सभी पार्टियों खासकर भाजपा के इतने सारे नेता हमारे साथ आ रहे हैं। जन सुराज से जुड़कर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री व भूमिहार-ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि मैंने अपनी जवानी भाजपा को आगे बढ़ाने में लगा दी। लेकिन यह पार्टी अब जमीनी कार्यकर्ताओं की कत्लगाह हो गई है। बिहार में अब राजद एक और राजद एक के बीच सत्ता की लड़ाई हो रही है। लेकिन अब जन सुराज बिहार की जनता का अगला विकल्प बनने जा रही है।



भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं विनीता मिश्रा ने यह कहा

वहीं भाजपा की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं विनीता मिश्रा ने जनसुराज से जुड़ने को लेकर प्रशांत किशोर और उदय सिंह को धन्यवाद दिया। साथ ही समस्तीपुर निवासी युवा उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता चेतना झांब ने कहा कि बिहारी अब सिर्फ बिहार में ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर रहे हैं। अब प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार को पाटलिपुत्र को उसका पुराना गौरव वापस दिलाना है।

 

जानिए कौन कौन हुए जनसुराज में शामिल

जनसुराज पार्टी में आज शामिल होनेवालों में अन्य लोगों में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी पल्लव कुमार सिंह गोपालगंज के प्रसिद्ध फिजीशियन डॉ शशि शेखर शर्मा, सीतामढ़ी निवासी दिल्ली यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ सोमेंद्र कुमार सिंह, पटना महावीर मंदिर के मुख्य पुजारी रहे उमाशंकर दास शास्त्री, सारण निवासी अकादमिक स्तर पर सक्रिय रहे अमितेश कुमार, कटिहार के सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत भारती, उद्यमी रिंकू गिरी, पटना हाई कोर्ट के वकील राजेश कुमार मिश्रा, पश्चिम चंपारण के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे अजय गिरी शामिल हैं। इनके साथ ही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के सैकड़ों कार्यकर्ता भी जन सुराज में शामिल हुए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed