फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: JDU Working President Sanjay Jha arrives to meet CM Nitish Kumar, discusses seat sharing

Bihar Election: सीएम नीतीश कुमार से मिले JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, सीट शेयरिंग पर चर्चा

Tue, 07 Oct 2025 12:08 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 07 Oct 2025 12:08 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Election: सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार के तहत नीतीश कुमार जी तो काम कर ही रहे हैं, और केंद्र से मिल रहे समर्थन का बड़ा प्रभाव है। इसका परिणाम जमीन पर साफ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
Bihar Election: JDU Working President Sanjay Jha arrives to meet CM Nitish Kumar, discusses seat sharing
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष व अन्य नेताओं के साथ। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार विधानसभा की घोषणा होते ही सियासी गलियारे में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीएम नीतीश कुमार की पार्टी इस बार चुनावी तैयरियों में किसी तरह का कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। 2020 के विधानसभा चुनाव में उम्मीद से खराब प्रदर्शन के बाद इस बार जनता दल यूनाईटेड का फोकस स्ट्राइक रेट बढ़ाने पर है। इसलिए जदयू कार्यालय में लगातार बैठकें चल रही हैं। इन सब के बीच मंगलवार सुबह जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर मुलाकात करने के लिए अणे मार्ग स्थित उनके आवास पर पहुंचे। सूत्रों की मानें तो संजय झा उम्मीदवारों की लिस्ट और चुनाव की तैयारियों की रिपोर्ट कार्ड लेकर सीएम नीतीश कुमार पास गए थे। 

विज्ञापन


एक-दो दिन में सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी जाएगी
इधर, सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि सबकुछ लगभग तय हो चुका है। आने वाले एक-दो दिन में सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी जाएगी। एनडीए में सब दल एकजुट है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। बिहार की जनता हर बार चुनावी परीक्षा में नीतीश कुमार जी को सर्वोच्च अंक देती आई है। विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता नीतीश जी के कामों पर ही अपनी मुहर लगाएगी। हमें विश्वास है कि हमने जो काम किया है, उसका जनता आशीर्वाद देगी। हमने ईमानदारी और सच्चाई से लोगों के लिए काम किया है। जनता भी जानती है कि यह बिहार के लिए बड़ा अवसर है।
विज्ञापन

Bihar Election: महागठबंधन और NDA के तरकश में कितने तीर? इन पांच मुद्दों पर ही बिहार का चुनाव लड़ रहे दोनों गुट
विज्ञापन
विज्ञापन


'इस बार एनडीए एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा'
बता दें कि इस बार जनता दल यूनाईटेड 2015 के चुनाव की तरह ही 101 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। पिछले विधानसभा चुनाव में महज 37.39 फीसदी था। इसलिए इस बार जदयू पंचायत स्तर से जिलास्तर तक अपनी तैयारियों की बार-बार समीक्षा कर रहा है। सांसद संजय झा ने कहा कि इस बार एनडीए एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा। इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा यही है कि सरकार बनने के 25 साल बाद बिहार कहां खड़ा होगा। 1991 में जब उदारीकरण का दौर शुरू हुआ तो कई राज्यों में निवेश आया, लेकिन बिहार पिछड़ गया। जब यहां उद्योग लगने थे, तब यहां अपहरण उद्योग चल रहा था। तब नीतीश कुमार यहां आए और 20 साल में बिहार उड़ान की स्थिति में है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सड़क, बिजली, कानून व्यवस्था से जुड़े तमाम काम किए हैं।


पिछले तीन विधानसभा चुनाव में जदयू का प्रदर्शन

वर्ष लड़ी गई सीटें जीती गई सीटें जीत प्रतिशत गठबंधन मुख्य साझेदार
2010 141 115 81.56% एनडीए भाजपा
2015 101 71 70.29% महागठबंधन राजद, कांग्रेस
2020 115 43 37.39% एनडीए भाजपा, हम, वीआईपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed