फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election Election rally of Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav Rally in Sakara Muzaffarpur Grand Alliance

Bihar Election: राहुल गांधी बोले- वोट के लिए कुछ भी कर सकते हैं पीएम मोदी, वह दो हिन्दुस्तान बना रहे

Wed, 29 Oct 2025 01:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/ मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 29 Oct 2025 01:50 PM IST
सार

Bihar Assembly Election: बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पहली बार एक साथ चुनावी रैली की। मुजफ्फरपुर के सकरा में चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। साथ ही पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
Bihar Election Election rally of Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav Rally in Sakara Muzaffarpur Grand Alliance
राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महागठबंधन घोषणा पत्र जारी के बाद आज से पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर चुका है। चुनाव की घोषणा होने के बाद पहली बार राहुल गांधी और तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में एक साथ नजर आएं। वह मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित कर रहे। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मुजफ्फरपुर में पहुंचे। तेजस्वी यादव ने अपने भाषण की शुरुआत में ही एनडीए पर जमकर हमला बोला। कहा कि अब बिहार की जनता इस खटारा सरकार से उब चुकी है। अब वक्त आ गया है नया बिहार बनाने का। युवाओं का बिहार बनाने का। इसके बाद राहुल गांधी पीएम मोदी और एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। साथ ही महागठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की। आइए जानते हैं राहुल गांधी ने क्या-क्या बातें कहीं...

विज्ञापन


वहीं राहुल गांधी ने कहा कि आप सब बारिश में यहां आएं आपका स्वागत है। मैं देश में जहां भी जाता हूं कि वहां बिहार के युवा मिलते हैं। आपने दिल्ली बनाई। बेंगलुरु, गुजरात, मुंबई समेत सभी बड़े शहरों को बनाने में मदद की। विदेशों के विकास में भी आपने मदद की। लेकिन, आप बताओं जब आप देश विदेश के विकास में मदद कर सकते हो तो बिहार के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी ने कहा कि 20 साल से नीतीश कुमार सरकार चला रहे हैं। खुद को अति पिछड़ा कहते हैं लेकिन बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए उन्होंने क्या किया? क्या आप अपने लिए ऐसा पिछड़ा प्रदेश चाहते हो? हमें वो बिहार चाहिए जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार हो। बिहारियों को यहां ही अपना भविष्य दिखाई दे। आपको पलायन नहीं करना पड़े। हमलोग बिहार को सबसे आगे ले जाना चाहते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार के चेहरे का प्रयोग कर रही है। भाजपा के हाथ में ही रिमोट कंट्रोल है। उसे सामाजिक न्याय से कोई लेना देना नहीं है। 
विज्ञापन


पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला
राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने अदाणी और अंबानी को जो भी चाहिए, वो भी दे दी। देश में दो हिन्दुस्तान बन रहा। एक गरीबों का और दूसरा तीन चार अरबपतियों का। अभी हमने देखा कि एक तरफ यमुना और दूसरी तरफ उसी नदी में तालाब। मोदी ने छठ पूजा पर ड्रामा किया। साफ पानी भरकर तालाब बनाया। पीएम मोदी के लिए यह तालाब बनाया गया था। नरेंद्र मोदी के लिए साफ पानी लाया गया। बाकी हिन्दुस्तानियों के लिए यमुना का गंदा पानी। जब पोल खुल गई तो मोदी ने कहा कि मैं तो नहीं जाऊंगा। पीएम मोदी बिहार के युवाओं से कहते हैं कि हमने आपको कम दाम में डाटा दे दिया लेकिन यह नहीं बताया कि डाटा की कंपनी किसको दी। पैसा तो जियो का मालिक अंबानी बना रहा है। आप झूठ बोल रहे हैं। आपने अंबानी को स्पेक्ट्रम दिया। मुंबई में लाखों-करोड़ों रुपये की जमीन, जिसमें बिहार के लोग रहते हैं, वह जमीन आपने अदाणी को दे दी। बिहार में एक रुपये में आपने अदानी को जमीन दे दी। बिहार के किसानों से जमीनें छीन लीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल बोले- पीएम मोदी ड्रामा करते हैं
राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ड्रामा करते हैं। वह यमुना जी में नहाने का ड्रामा करते हैं। लेकिन, वह यमुना नहीं तालाब था। उन्हें यमुना और छठ पूजा से कोई मतलब नहीं है। वह केवल ड्रामा करने गए थे। वह वोट लेने के लिए कोई भी ड्रामा करने के लिए तैयार हैं। आप उनसे जो भी करवाना चाहते हैं करवा लीजिए। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र, हरियाणा में पीएम मोदी ने वोट चोरी की। अब बिहार में भी ऐसा करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, बिहार के हर व्यक्ति को घर से बाहर निकलकर महागठबंधन को वोट डालना है। मैं आपसे वादा करता हूं कि हमलोग हर जाति, हर धर्म की सरकार बिहार में बनाएंगे। सबकी सरकार होगी। हर एक व्यक्ति की सरकार बनेगी। यह मेरी और महागठबंधन की गारंटी है। शिक्षा पर हमारा फोकस होगा। हमारी कोशिश होगी कि पांच साल के अंदर हिन्दुस्तान की सबसे अच्छी यूनिवर्सिटी बिहार में होगी। नालंदा विवि पहले इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी थी। यहां पूरी दुनिया पढ़ाई करने आते थे। बिहार का नालंदा विश्वविद्यालय दुनिया को जोड़ने का सिस्टम था। यूपीए सरकार ने नालंदा को फिर से वैसा ही बनाने की कोशिश की। अब बिहार को हिन्दुस्तान का नहीं बल्कि दुनिया का सेंटर बनाना है। राहुल गांधी ने कहा कि आज तक आपको जो भी मिला, वह संविधान के कारण मिला। इस पर पीएम मोदी और आरएसएस आक्रमण कर रहे हैं। लेकिन, आपको इसे रोकना है। संविधान की हमलोग रक्षा करेंगे। इसे कोई नहीं खत्म कर सकता है। 

Bihar Election: महागठबंधन के घोषणा पत्र में नौकरी, पुरानी पेंशन, वक्फ कानून पर बात; 20 प्वाइंट में जानें सबकुछ

मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार उमेश कुमार राम हैं। यह सीट अनुसूचित जाति (आरक्षित) श्रेणी की है। वहीं, नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विजेंद्र चौधरी हैं, जो वर्तमान में विधायक भी हैं। दोनों ही उम्मीदवार राहुल गांधी की जनसभा में मंच पर मौजूद रहे। इधर, राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर सियासत गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी के अमित मालवीय ने कहा कि करीब दो महीने हो गए राहुल गांधी को बिहार आए हुए। कोलंबिया में छुट्टियां मनाने और वीडियो ब्लॉग बनाने के बीच उन्हें न तो बिहार की परवाह करने का वक्त मिला, न ही गठबंधन संभालने का। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed