फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Election Commission did not fulfill JDU's demand, announced two-phase voting

Bihar Election: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी की मांग चुनाव आयोग ने नहीं पूरी की, दो चरणों मतदान की घोषणा

Mon, 06 Oct 2025 05:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 06 Oct 2025 05:07 PM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025:  सत्ता पक्ष और विपक्ष चुनाव आयोग से मांग थी कि इस बार चुनाव प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबा न खींचा जाए। चुनाव आयोग ने जदयू छोड़कर बाकी सभी दलों की बात मान ली। इस बार दो चरणों में मतदान कराने की घोषणा कर दी गई है। 

विज्ञापन
Bihar Election: Election Commission did not fulfill JDU's demand, announced two-phase voting
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने चुनाव आयोग से एक ही चरण में मतदान कराने की मांग की थी। लेकिन, आज जब निर्वाचन आयोग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदान के तारीखों की घोषणा की तो स्पष्ट हो गया कि उन्होंने जदयू की मांग को अस्वीकार कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि बिहार के चुनाव दो चरणों में होगें। पहले चरण का मतदान छह नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। 
विज्ञापन


ज्ञानेंश कुमार ने कहा कि पहले चरण के लिए 121 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी हो जाएगी। दूसरे चरण के लिए 122 विधानसभा चुनाव में अधिसूचना जारी हो जाएगी। पहले चरण में 17 अक्टूबर तक नॉमिनेशन लिए जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में 20 अक्टूबर तक नॉमिनेशन लिए जाएंगे। पहले चरण के लिए 20 अक्टूबर तक नॉमिनेशन वापस लिए जा सकते हैं। वहीं दूसरे चरण में 23 अक्टूबर तक नॉमिनेशन वापस लिए जा सकते हैं। छह नवंबर को पहले चरण का मतदा और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। वहीं 14 नंवबर को बिहार में मतगणना होगी। 16 नवंबर को चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। इस बार कुल पोलिंग स्टेशन की संख्या 90, 712 होगी। एक पोलिंग स्टेशन पर औसतन 818 मतदाता होंगे।शहरों में 13,911 बूथ होंगे। गांवों में 76, 801 बूथ होंगे।
विज्ञापन


जानिए, जदयू समेत किस दल ने क्या मांग की थी
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद संजय कुमार झा ने बैठक के बाद कहा कि हमने चुनाव आयोग के समक्ष अपनी बात रखी थी। हमने आग्रह किया कि बिहार में चुनाव एक ही चरण में कराए जाएं। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। अगर महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव हो सकते हैं, तो बिहार में क्यों नहीं? वहीं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने भी चुनाव आयोग से आग्रह किया कि आगामी विधानसभा चुनाव एक या दो चरणों में कराए जाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को अनावश्यक रूप से लंबा न खींचा जाए। इसके अलावा इंडिया गठबंधन ने दो चरणों में चुनाव कराने की मांग की थी। सीपीआई एमएल की ओर से मांग की गई थी कि आगमी चुनाव को दो चरणों में संपन्न करवाया जाए। कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है, हम आपसे कहना चाहेंगे कि कई चरणों में चुनाव बोझिल, खर्चीला व थकाउ होता है, खासकर हम जैसी पार्टियों के लिए. इसलिए आपसे आग्रह है कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में ही संपन्न कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




Bihar Election Date Live: बिहार में इस बार दो चरण में 6 और 11 नवंबर को मतदान, नई सरकार का फैसला 14 नवंबर को
2010 में छह चरण में हुआ था मतदान

2010 में 27 सितंबर को पहले चरण की अधिसूचना जारी हुई थी और अंतिम छठे चरण का मतदान 20 नवंबर को कराया गया था। 2015 में तो 16 सितंबर को पहले चरण की अधिसूचना जारी कर पांचवें और अंतिम चरण का मतदान 5 नवंबर को हुआ था। 2020 में पहले चरण की अधिसूचना 1 अक्टूबर को जारी हुई थी और तीसरे-अंतिम चरण का मतदान 7 नवंबर को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed