{"_id":"69089a93ea121bc77b0b26e5","slug":"bihar-election-congress-president-arrives-in-patna-says-voters-will-teach-a-lesson-to-liars-in-this-election-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election : कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे पटना, कहा- बिहार चुनाव में इस बार झूठे लोगों को सबक सिखाएंगे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election : कांग्रेस अध्यक्ष पहुंचे पटना, कहा- बिहार चुनाव में इस बार झूठे लोगों को सबक सिखाएंगे मतदाता
Mon, 03 Nov 2025 05:35 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 03 Nov 2025 05:35 PM IST
सार
Bihar Election: खरगे में NDA में मुख्यमंत्री चेहरे पर भी बात की। कहा कि रविवार को पीएम मोदी का पटना में रोड शो था। मैंने पटना में कई कटआउट देखे, लेकिन नीतीश कुमार का कटआउट नहीं दिखा।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे।।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबन्धन की सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि नरेंद्र मोदी युवाओं के लिए गंभीर नहीं हैं। रोजगार के नाम पर मोदी पहले कहते थे कि 'पकौड़ा तलो' और अब कहते हैं 'रील बनाओ'। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। उन्हें ठोस कदम उठाना चाहिए और लोगों को बताना चाहिए कि वे आगे क्या करने वाले हैं।
विज्ञापन
खरगे में NDA में मुख्यमंत्री चेहरे पर भी बात की। कहा कि रविवार को पीएम मोदी का पटना में रोड शो था। मैंने पटना में कई कटआउट देखे, लेकिन नीतीश कुमार का कटआउट नहीं दिखा। रोड शो में भी नीतीश कुमार नहीं दिखे। पीएम मोदी तो नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की बात भी नहीं करते हैं।उन्होंने कहा कि यह सब नीतीश कुमार को डुबाने की नरेंद्र मोदी की चाल है।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम नीतीश 20 साल से बिहार में सरकार चलाने के बाद भी 'जंगलराज' की बात करते हैं। नरेंद्र मोदी बिहार में आकर महापुरुषों के ऊपर टिप्पणी करते हैं। लेकिन, किसानों की MSP पर चर्चा नहीं करते हैं। वह महंगाई और बेरोजगारी पर बात नहीं करते है। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। आपका काम सिर्फ विपक्ष को गाली देना नहीं है बल्कि देश को रास्ता दिखाना है।
विज्ञापन
पढ़ें: 'बिहार की सड़कें अमेरिका से बेहतर होंगी', चुनावी सभा के दौरान नितिन गडकरी का बयान; जानें
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज एनडीए सरकार ने बिहार की दुर्दशा कर दी है। इन्होंने स्कूलों को बर्बाद कर दिया है। हमारे पास शिक्षक नहीं हैं और आज पूरे देश में नौकरियां नहीं हैं। विश्वविद्यालयों, पुलिस, केंद्रीय पुलिस, रेलवे और भारत सरकार के दफ्तरों में 50 लाख पद खाली हैं। इन्हें लोगों की भर्ती करनी चाहिए, लेकिन ये भर्ती नहीं कर रहे हैं और यहां एक करोड़ नौकरियां देने की बात कर रहे हैं। इसलिए इस बार जनता ऐसे झूठों को सबक सिखाएगी। बिहार एक राजनीतिक रूप से जागरूक राज्य है। यहां गरीबी और बेरोजगारी हो सकती है, लेकिन राजनीतिक रूप से हर व्यक्ति बहुत समझदार है। उन्हें पता है कि कब वोट देना है, कैसे देना है और किसे देना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महागठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरे पर दिए गए बयान पर मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि उन्हें इस तरह की बातें करने की आदत है। क्या किसी प्रधानमंत्री ने कभी ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया है? चाहे पंडित जवाहरलाल नेहरू हों, इंदिरा गांधी हों या लाल बहादुर शास्त्री, लेकिन वह (मोदी) हमेशा इसी तरह की बातें करते हैं।