फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Candidates in the India alliance are getting the green light without seat-sharing, Congress

Bihar Election: विपक्षी गठबंधन में सीट बंटवारे के बिना ही प्रत्याशियों को मिल रही हरी झंडी, कांग्रेस भी आगे

Thu, 09 Oct 2025 01:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 09 Oct 2025 01:38 PM IST
सार

इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारा अब तक नहीं हुआ है। संभावना है कि अगले 36 घंटे में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो जाए। लेकिन, इससे पहले कांग्रेस और राजद ने अपने कुछ उम्मीदवारों का नाम फाइनल कर दिया है। आइए पढ़ते हैं पूरी खबर...

विज्ञापन
Bihar Election: Candidates in the India alliance are getting the green light without seat-sharing, Congress
तेजस्वी यादव और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। नेता प्रतिपक्ष और इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव के पोलो रोड स्थित आवास पर बैठकों का दौर जारी है। सीट बंटवारा अभी तय नहीं हुआ है लेकिन गठबंधन की कुछ पार्टियों ने कई जगह अपने प्रत्याशी भी फाइनल कर दिया है। इसमें कांग्रेस सबसे आगे है। सूत्र बता रहे हैं कि सीट शेयरिंग का फार्मूला तय होने से पहले ही कांग्रेस ने अपने 25 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। यह फैसला दिल्ली में आयोजित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद लिया गया है। आज दोपहर 3 बजे कांग्रेस ने पटना स्थित सदाकत आश्रम में एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस मामले में कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने बताया कि कई संभावित सीटों पर विमर्श पूरा हो चुका है और आलाकमान ने इस पर अंतिम मुहर भी लगा दी है। 

विज्ञापन


इधर, दिल्ली से लौटने के बाद बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश कुमार राम ने बताया कि कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की सूची को भी मंजूरी दे दी है और एक-दो दिन में औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

विज्ञापन

राजेश कुमार ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। हमने अपने गठबंधन सहयोगियों से चर्चा के बाद सीटों की पहचान कर ली थी। जिन उम्मीदवारों के नाम हमने सुझाए थे, उन्हें केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दे दी है।उन्होंने ज्यादा विवरण साझा करने से इनकार किया और कहा कि गठबंधन में कुछ नए साथियों को शामिल करना है। यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एक-दो दिन में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा और हम औपचारिक घोषणा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पुराने विधायकों पर फिर से भरोसा कर रही
कांग्रेस के एक अन्य नेता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार के 25 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए। खास बात यह है कि कांग्रेस इस बार अपने पुराने विधायकों पर फिर से भरोसा कर रही है और इनमें से 17 विधायकों को दोबारा टिकट देने का फैसला लिया है। दरअसल कांग्रेस इस विधानसभा चुनाव में अलग तेवर में है। बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इस बार का प्रदर्शन बेहतर करने और स्ट्राइक रेट को सुधारने पर बात हुई। वहीं सीट बंटवारे से पहले 25 सीटों पर उम्मीदवार तय करने के सवाल पर कांग्रेस नेताओं ने यह तर्क दिया कि जिन सीटों पर इंडिया गठबंधन के किसी भी डाल से कोई विवाद नहीं है वहां ही उम्मीदवारों के नाम का चयन किया गया है। बता दें कि कांग्रेस ने 2020 के विधानसभा चुनाव 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें से 19 सीटों पर ही उसे जीत मिली थी। इस बार भी कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है लेकिन राजद उसे 50 से अधिक देने के लिए तैयार नहीं है।

सीट बंटवारे पर भाजपा की 'पंचायत' में 2020 वाला रास्ता; बिहार चुनाव में NDA की तैयारी कुछ ऐसी

तेजस्वी यादव खुद कर रहे एक-एक सीट की समीक्षा

इधर, राजद ने भी अपने कई उम्मीदवारों के रिपोर्ट कार्ड की समीक्षा कर ली है। करीब 50 से अधिक सीट ऐसे हैं, जहां उम्मीदवारों का फैसला राजद के शीर्ष नेतृत्व ने कर लिया है। तेजस्वी यादव इस बार खुद ही हर एक सीट पर उतारे गए उम्मीदवार की समीक्षा कर रहे हैं। टिकट उसी को दिया जा रहा है जो मजबूती से राजद का झंडा उस विधानसभा में बुलंद कर हर हाल में जीत दिला सके। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि पिछले बीस साल से बिहार में काबिज खटारा सरकार से जनता उबर चुकी है। लोग बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और पलायन की मार झेल रहे हैं। बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन सरकार बनने पर जनता को इन समस्याओं से राहत दिलाने का काम किया जाएगा। बता दें कि राजद ने 2020 के विधानसभा चुनाव में 144 सीटों पर अपनी उम्मीदवार उतारे थे इनमें से 75 सीटों पर उसे जीत मिली थी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed