फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Bihar faltered during RJD's rule industries and businesses fled BJP targets opposition

Bihar Election: '‎राजद के कालखंड में बिहार लड़खड़ाया, उद्योग धंधे और कारोबारी भाग गए', भाजपा ने साधा निशाना

Tue, 28 Oct 2025 08:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 28 Oct 2025 08:00 PM IST
सार

Bihar Election: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने तेजस्वी यादव के 'बाहरी शक्तियों' को लेकर कहा कि क्या प्रधानमंत्री बाहरी हैं? पीएम मोदी आज बिहार के विकास की गति को बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar Election: Bihar faltered during RJD's rule industries and businesses fled BJP targets opposition
ऋतुराज सिन्हा ‎ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए जोरदार निशाना साधा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि झूठ बोलना, भ्रम फैलाना और भय के वातावरण का निर्माण करना महागठबन्धन की कार्यप्रणाली बन गई है, जिससे वोट प्राप्त किया जा सके।  
विज्ञापन


‎भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि कल रात तेजस्वी यादव ने अपने फेसबुक लाइव में पलायन की चर्चा की, जिसमें उद्योग की कमी का उल्लेख किया।  
विज्ञापन


‎उन्होंने तेजस्वी यादव को याद कराते हुए कहा कि वह 1990 का कालखंड था और राजद सत्ता में थी। जब बिहार पूरी तरह से लड़खड़ाया, उद्योग धंधे और कारोबारी भाग गए। उस दौर में जंगलराज का वातावरण बना था, उद्योग लगाने वाले यहां आना तक नहीं चाहते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


‎उन्होंने कहा कि अगर आज तेजस्वी यादव को सच में पलायन की चिंता है, तो उन्हें अपने पिताजी और माताजी से पूछना चाहिए कि उस दौर में ऐसी परिस्थिति क्यों बनी? उनके मामा लोगों ने बिहार में ऐसा आतंक फैलाया कि पढ़ाई, कमाई या किसी उद्योग से जुड़े लोगों को बिहार में रहना मुश्किल हो गया।  

‎उन्होंने तेजस्वी यादव के सभी घरों में नौकरी देने के वादे को लेकर कहा कि जनता सब समझती है। जनता जानती है कि 2.50 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देनी होगी। उन्होंने माई बहिन मान योजना को लेकर भी कहा कि आज भी महिलाएं जंगलराज के उस दौर को नहीं भूली हैं, जब महिलाएं घर से नहीं निकलती थीं। आज महिलाओं को डबल इंजन की सरकार ने संबल प्रदान किया है।  

पढ़ें: कटिहार के रेस्टोरेंट में बैठे भाई-बहन पर दिखाई धौंस, वीडियो वायरल होने के बाद थाना प्रभारी निलंबित


‎‎भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने तेजस्वी यादव के 'बाहरी शक्तियों' को लेकर कहा कि क्या प्रधानमंत्री बाहरी हैं? पीएम मोदी आज बिहार के विकास की गति को बढ़ा रहे हैं। बिहार के लिए अगर वे कुछ करना चाहते हैं, तो तेजस्वी यादव के पेट में दर्द क्यों है? देश और बिहार के लोग नरेंद्र मोदी को नेता मान चुके हैं।  

‎उन्होंने कहा कि बिहार अब विकास की ओर आगे बढ़ चुका है। अब यहां के लोग कभी लालटेन को नहीं आने देंगे। इस दौरान उन्होंने महागठबंधन के रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया। उन्होंने कहा कि जनता सही चुनाव करेगी। लालटेन बुझेगा और बिहार विकसित बनेगा। इस प्रेस वार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अमित प्रकाश बबलू और प्रभात मालाकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed