फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Anant Singh appears in court in Mokama murder case, DGP, political leaders react

Mokama Murder Case: कोर्ट ने अनंत सिंह को 14 दिन के लिए जेल भेजा, CEC बोले- चुनाव में हिंसा बर्दाश्त नहीं

Sun, 02 Nov 2025 03:48 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 02 Nov 2025 03:48 PM IST
सार

दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह की गिरफ्तारी सुर्खियों में है। इस मामले पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि चुनाव आयोग हिंसा को बर्दाश्त नहीं कर सकता है। आइए जानते हैं इस मामले में किसने-क्या कहा?

विज्ञापन
Bihar Election: Anant Singh appears in court in Mokama murder case, DGP, political leaders react
मोकामा से जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह गिरफ्तार (फाइल) - फोटो : एएनआई / अमर उजाला

विस्तार

मोकामा विधानसभा में जनसुराज के प्रत्याशी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या मामले में जनता दल यूनाईटेड के प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तार कर पटना में रखा गया है। रविवार सुबहर से दोपहर 12 बजे तक पटना एसएसपी ऑफिस के रंगदारी सेल में उनसे पूछताछ चली। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें सेल में रखा गया है। यहां से उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पटना पुलिस उन्हें रिमांड पर नहीं लेगी। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब पटना पुलिस कोर्ट से सीधे उन्हें बेऊर जेल ले जाएगी। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोकामा मर्डर केस पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग के लिए न कोई पक्ष है और न कोई विपक्ष। चुनाव आयोग यह स्पष्ट करना चाहता है कि हिंसा की कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माहौल खराब करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन




इधर, डीजीपी विनय कुमार ने कहा, “एसएसपी पटना ने प्रेस ब्रीफिंग में स्पष्ट किया है कि गिरफ्तारियां कैसे की गईं। यह पूरी तरह जांच का विषय है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किसकी क्या मंशा थी। इस घटना में दुलारचंद यादव की मौत हुई थी। वहां दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। दोनों पक्षों के वाहन सवार समर्थकों के बीच टकराव हुआ और पथराव भी किया गया। इन सभी घटनाओं के संबंध में मामले दर्ज किए गए हैं, और अब तक 80 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें यह हत्या मामला भी शामिल है। जो लोग इन घटनाओं में शामिल पाए जा रहे हैं, उन्हें सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया जा रहा है। अभी तक हथियार बरामद नहीं हुआ है। उसे बरामद करने के प्रयास जारी हैं। सबसे पहले यह स्थापित किया जा रहा है कि गोली किसने चलाई। हथियार बरामद होने के बाद फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mokama Murder Case: मोकामा मर्डर केस में अब तक अनंत सिंह समेत 80 गिरफ्तार, तनाव के बीच सबूत खंगाल रही CID

'मुझे और मेरे परिवार को न्याय दिलाया जाए'
दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर दुलारचंद यादव के पौत्र नीरज यादव ने कहा कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी हुई है, लेकिन बाकी चार आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। अनंत सिंह ‘सरदार’ हैं और उनके चार ‘चेला’ आज़ाद हैं। वे मेरी जान के लिए खतरा बने हुए हैं।इस मामले के पीछे साज़िश है और इसमें कई लोग शामिल हैं। मेरी मांग है कि बाकी चारों आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। मैं चाहता हूं कि अनंत सिंह को फांसी की सज़ा दी जाए। मुझे लगता है कि इस मामले में सरकार की भी भूमिका है। सिर्फ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी चार लोगों की गिरफ्तारी छह नवंबर के बाद की जाएगी। मैं सभी से निवेदन करता हूं कि मुझे और मेरे परिवार को न्याय दिलाया जाए। मेरा फिलहाल कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है, मैं सिर्फ न्याय चाहता हूं।”
 



जानिए, किस नेता ने क्या-क्या बातें कहीं
इधर,  अनंत सिंह राजद नेता तेजस्वी यादव और उनके बड़े भाई व जन शक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह गिरफ्तारी तो होनी ही थी। तेज प्रताप ने कहा कि जिस व्यक्ति पर आपराधिक मामले दर्ज हों, उसकी गिरफ्तारी तो निश्चित रूप से होगी ही। वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार की क़ानून व्यवस्था सबके लिए समान है। दोषियों पर कार्रवाई हो रही है और पुलिस प्रशासन अपना काम सही ढंग से कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed