फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Anand Mishra, Nagmani, Ashutosh Kumar joined BJP: Jansuraj, Dilip Jaiswal, Bihar Politics

Bihar Election: भाजपा में शामिल हुए आनंद मिश्रा, नागमणि, आशुतोष कुमार; पूर्व IPS ने कहा- टिकट के लिए नहीं आया

Tue, 19 Aug 2025 02:59 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 19 Aug 2025 02:59 PM IST
सार

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल बदल जारी है। प्रशांत किशोर के करीबी और चर्चित पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं। उनके साथ पूर्व मंत्री नागमणि और आशुतोष कुमार ने भी भाजपा की सदस्यता ली। 

विज्ञापन
Bihar Election: Anand Mishra, Nagmani, Ashutosh Kumar joined BJP: Jansuraj, Dilip Jaiswal, Bihar Politics
भाजपा में शामिल हुए आनंद मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर के करीबी व पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा, पूर्व मंत्री नागमणि, उनकी पत्नी सुचित्रा सिन्हा और भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के संस्थापक आशुतोष कुमार भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के समक्ष इन नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। दिलीप जायसवाल ने कहा कि अब यह बात सभी लोग मान चुके हैं कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बिहार की जरूरत हैं। भाजपा ने बिहार में विकास की लकीर खींचने का काम किया है। पूर्व मंत्री नागमणि, पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा और भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के आशुतोष कुमार के भाजपा में आने से पार्टी को और भी मजबूती मिलेगी। हमारा मकसद इन्हें सम्मान दिलाना है। 
विज्ञापन

 

वहीं पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है। जब मैं आईपीएस की नौकरी छोड़ी थी। तब प्रदेश अध्यक्ष को नमस्ते किया था। मैं बचपन से ही भाजपा से अधिक प्रभावित हूं। मैं भाजपा के माध्यम से समाज में बेहतर काम करना चाहता हूं। देश का अगर भला हो सकता है, तो वह भाजपा ही कर सकती है।मैं शपथ लेता हूं कि जब तक जिऊंगा तब तक इस पार्टी और बिहार के लिए काम करूंगा। भाजपा मजबूत होगी, तभी बिहार मजबूत होगा। 

विज्ञापन

 

आनंद मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि मैं भाजपा में किसी तरह का चुनावी मुद्दा लेकर नहीं आया हूं और ना ही टिकट के लिए आया हूं। मैं बस भाजपा को मजबूती देने के लिए आया हूं। बता दे कि आनंद मिश्रा 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर बक्सर से लड़ना चाहते थे। लेकिन, उन्हें जब निराशा हाथ लगी तब उन्होंने जन स्वराज का दामन थाम लिया। पिछले कुछ महीना से जनसुराज से उनका संबंध ठीक नहीं चल रहा था। इसीलिए उन्होंने पार्टी से नाता तोड़ लिया और आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed