फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025 : Three parties not invited meeting of Election Commission of India patna bihar

Bihar Election 2025 : भारत निर्वाचन आयोग की बैठक में तीन मुख्य पार्टियों को नहीं मिला निमंत्रण; ये होंगे शामिल

Thu, 02 Oct 2025 09:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 02 Oct 2025 09:28 PM IST
सार

Bihar : बिहार विधान सभा का चुनाव का बिगुल फूंकने से पहले भारत निर्वाचन आयोग राज्य की राजनीतिक पार्टियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है, लेकिन इस बैठक में तीन मुख्य पार्टियों के नाम शामिल नहीं हैं। अब इस बात पर भी बवाल होगा।

विज्ञापन
Bihar Election 2025 : Three parties not invited meeting of Election Commission of India patna bihar
निर्वाचन आयोग पटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब गिनती के दिन बच गए हैं जब बिहार विधान सभा चुनाव की अधिसूचना जारी होनी है। चुनाव का बिगुल फूंकने से पहले पटना में भारत निर्वाचन आयोग राज्य की राजनीतिक पार्टियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ख़ुद इस बैठक के लिए 4 अक्टूबर को पटना दौरे पर आ रहे हैं। यह बैठक पटना के होटल ताज में होना सुनिश्चित किया गया है, जिसका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Dussehra 2025 : पटना में बिना सिर वाले 80 फीट के रावण का हुआ दहन, कार्यक्रम से पहले ही टूटा
विज्ञापन


इन प्रमुख दलों को नहीं मिला न्योता
भारत निर्वाचन आयोग की बैठक को लेकर एक विरोधाभास भी सामने आया है। चुनाव आयोग की सूची में राज्य की कुछ प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के नाम शामिल नहीं हैं, इस वजह से अब यह सवाल उठने लगा है कि क्या चुनाव को लेकर होने वाली इस अहम बैठक में उन पार्टियों को शामिल होने का न्योता नहीं मिला है। सूची में जिन पार्टियों के नाम नहीं हैं, उनमें मुकेश सहनी की पार्टी 'वीआईपी' (विकासशील इंसान पार्टी), उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी 'आरएलएम' (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) और जीतन राम मांझी की पार्टी 'हम' (हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election 2025 : संजय झा फिर बने संसदीय समिति के अध्यक्ष, पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार को दिया धन्यवाद

सूची में इन पार्टियों के नाम हैं शामिल
अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय के द्वारा जारी किए गये पत्र में जिन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल होने का निमत्रण मिला है, उनमें आम आदमी पार्टी (आप), बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), भारतीय जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) - सीपीआई (एम), इंडियन नेशनल कांग्रेस , नेशनल पीपुल्स पार्टी , जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय जनता दल, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट-लेनिनिस्ट) लिबरेशन शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed