फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Samastipur: Body of Nepali youth found hanging from tree under suspicious circumstances none of 3 wives stayed

Bihar: संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका मिला नेपाली युवक का शव, तीन शादियां की, पर एक भी पत्नी नहीं टिकी; जानें

Sat, 17 May 2025 03:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 17 May 2025 03:12 PM IST
सार

Samastipur News: समस्तीपुर में एक नेपाली युवक का शव संदिग्ध स्थिति में पेड़ से लटका मिला, उसके पैर जमीन से सट रहे थे। बताया जा रहा है कि उक्त युवक ने तीन शादियां की थीं और उसकी सभी पत्नियां उसे छोड़कर चली गईं थी। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Samastipur: Body of Nepali youth found hanging from tree under suspicious circumstances none of 3 wives stayed
घटनास्थल पर छानबीन करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर शहर के बहादुरपुर मोहल्ला स्थित मॉडल हाई स्कूल के पास एक नेपाली युवक ने शुक्रवार रात अमरूद के पेड़ से लटक कर जान दे दी। मृतक नेपाल के तेरेथुम जिला के अठेय वार्ड-5 मोहल्ला का रहने वाला उत्तम कुमार बताया गया है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन

 
घटना को लेकर उसके साथ रहने वाले नेपाल के ही गंगा प्रसाद, हिमालय गोलाय आदि युवक ने बताया कि वे नेपाल के रहने वाले कुल पांच युवक हैं। बहादुरपुर में एक इंजीनियर के मकान में किराएदार के रूप में रहकर शहर के गोला रोड के पास फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। सभी लोग पार्टनरशिप में थे। गत वर्ष दशहरा के मौके पर समस्तीपुर आए थे। उत्तम कुमार पिछले दो दिनों से दुकान नहीं जा रहा था। क्वार्टर में ही रहकर सोता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: वार्ड पार्षद पर चचेरी बहू से दुष्कर्म का आरोप, वीडियो से ब्लैकमेल कर बनाया अपना शिकार; FIR दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन लोगों ने आगे बताया कि रात को भी सभी लोग आए खाना-पीना खाकर सो गए। सुबह जब उन लोगों की नींद खुली तो उत्तम कुमार को अपने बिस्तर पर नहीं देखा। उसे खोजने के लिए इधर-उधर बाहर निकले तो देखा कि कैंपस के ही अमरूद के पेड़ से इसका शव लटक रहा है।
 

Samastipur: Body of Nepali youth found hanging from tree under suspicious circumstances none of 3 wives stayed
घटनास्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

तीन शादियां की थीं, पर नहीं है कोई पत्नी
उत्तम के साथ रहने वाले युवकों ने बताया कि उत्तम कुमार ने तीन शादियां की थीं। लेकिन अब तीनों पत्नियों में से कोई भी उसके साथ नहीं रहती थी। सभी एक-एक कर छोड़कर चली गई थीं, जिस कारण उत्तम टेंशन में भी रहता था।
 
घटनास्थल के पास ही मिला मोबाइल
बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास ही उत्तम का मोबाइल भी रखा हुआ मिला। मोबाइल को ईंट के सहारे खड़ा कर रखा गया था। देखने से लग रहा था कि आत्महत्या के दौरान उसने किसी को वीडियो कॉल किया था। हालांकि मोबाइल बंद हालत में मिला था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: दिनदहाड़े पिता-पुत्र को मार डाला, सगे भतीजे पर गोलियां दाग कर मौत के घाट उतारने का आरोप
 
जमीन से सट रहे थे दोनों पैर
मृत युवक ने सिर्फ हाफ पैंट पहन रखा था। रेशम की रस्सी के सहारे उसका शव लटक रहा था और उसके दोनों पैर जमीन से सट रहे थे। घटना को लेकर नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर शिवकुमार यादव ने बताया कि शहर में मित्रों के चाऊमीन बनाकर रोजी-रोटी कमाने वाला एक नेपाली युवक का शव मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed