फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025 LJP Chirag Paswan Announces 14 Candidates Nephew Seemant Paswan Gets Ticket

LJP Candidate List: चिराग पासवान ने 14 प्रत्याशियों पर लगाई मुहर; भांजे सीमांत को भी बिहार चुनाव का टिकट

Wed, 15 Oct 2025 06:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 15 Oct 2025 06:08 PM IST
सार

Bihar Election 2025: लोक जनशक्ति पार्टी को मिली 29 सीटों को लेकर घमासान अभी चल ही रहा है, लेकिन पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन का दो ही दिन बचा है। ऐसे में चिराग ने 14 प्रत्याशियों की सूची पर मुहर लगा दी है।

विज्ञापन
Bihar Election 2025 LJP Chirag Paswan Announces 14 Candidates Nephew Seemant Paswan Gets Ticket
चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के प्रमुख - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और जदयू के बाद अब चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में उनके भांजे सीमांत मृणाल का भी नाम है। सूची में सबसे ऊपर उनके पुराने विश्वासी राजू तिवारी का नाम है। पहली सूची में 14 नाम हैं। चिराग पासवान को एनडीए के सीट बंटवारे में 29 सीटें मिली हैं, लेकिन कुछ सीटों पर जदयू-हम से विवाद है, जिसका समाधान भाजपा निकाल रही है।

विज्ञापन


इस सूची में सबसे पहला नाम राजू तिवारी का है। वह पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज से प्रत्याशी बनाए गए हैं। यह सीट भाजपा की थी। भाजपा के सुनील मणि तिवारी 27 हजार से ज्यादा मतों से जीते थे। इस बार यह सीट भाजपा से लोजपा (रामविलास) को मिल गई है।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Bihar Election : लिफाफे के साथ लालू को देख कांग्रेस परेशान; बिहार चुनाव के लिए बंट रहा 'सिम्बल' है क्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू ने भी जारी की आज पहली सूची
जदयू ने इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बड़ी रणनीति बनाई है। आज जारी 57 कैंडिडेट की पहली सूची में पार्टी ने 30 नए कैंडिडेट को मैदान में उतारा है। इसके अलावा पहली सूची में 27 उम्मीदवारों को फिर से टिकट दिया है। पार्टी ने तीन बाहुबलियों अमरेंद्र सिंह, धूमल सिंह और अनंत सिंह को टिकट दिया है। जेडीयू ने पहली लिस्ट में कुल चार ही महिलाओं को टिकट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed