फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar election 2025 anant singh wife neelam devi assets investment

Anant Singh Worth: पत्नी नीलम देवी निकलीं असली करोड़पति, अनंत से भी ज्यादा संपत्ति, हलफनामे में खुला बड़ा राज

Wed, 15 Oct 2025 02:15 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोकामा Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 15 Oct 2025 02:15 PM IST
सार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी की संपत्तियों का ब्योरा सामने आया

विज्ञापन
bihar election 2025 anant singh wife neelam devi assets investment
अनंत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी और मोकामा के चर्चित नेता अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है। राज्य में पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर तक चलेगी।
विज्ञापन


पत्नी नीलम देवी निकलीं ज्यादा संपत्ति की मालकिन

नामांकन प्रक्रिया के तहत भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष दाखिल चुनावी हलफनामे (एफिडेविट) में अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी की संपत्तियों का पूरा ब्योरा सामने आया है। हलफनामे के अनुसार, अनंत सिंह के पास 26.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 11.22 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं उनकी पत्नी नीलम देवी के पास 13.7 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 49.65 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति दर्ज है।
विज्ञापन


लैंड क्रूजर से लेकर जेवर तक में निवेश

हलफनामे के अनुसार अनंत सिंह ने इसी वर्ष 2 करोड़ रुपये से अधिक की लैंड क्रूजर कार खरीदी है। दंपति ने मिलकर करीब 91 लाख रुपये की रकम सोने-चांदी के जेवरात में निवेश की है। इसके अलावा, अनंत सिंह पर 27.49 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी नीलम देवी पर 23.51 करोड़ रुपये का कर्ज (लोन) भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bihar Election : आर या पार, विपक्षी गठबंधन में आज होगा साफ; बिहार चुनाव में महागठबंधन या I.N.D.I.A. उतरेगा?

बैंक खातों और नकदी का ब्योरा

हलफनामे के मुताबिक, अनंत सिंह के पास 15 लाख 61 हजार 498 रुपये नकद हैं, जबकि उनकी पत्नी नीलम देवी के पास 3 लाख 46 हजार 81 रुपये कैश है। बैंक खातों में अनंत सिंह के पास एसबीआई अकाउंट में 80 लाख 28 हजार 245 रुपये, पीएनबी में 33 हजार 887 रुपये, 1 लाख 25 हजार 901 रुपये और 2528 रुपये जमा हैं। एसबीआई के ही एक अन्य खाते में उनके पास 8 हजार 906 रुपये हैं।


सोना-चांदी और पशुधन की जानकारी

अनंत सिंह के पास लगभग 15 लाख रुपये के सोने के जेवरात हैं, जबकि उनकी पत्नी नीलम देवी के पास 76 लाख 61 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहने हैं। हलफनामे में अनंत सिंह ने यह भी बताया है कि उनके पास गाय, भैंस, घोड़ा और हाथी जैसे पशुधन भी हैं, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 90 हजार रुपये आंकी गई है।

जमीन और बिल्डिंग्स से भी जुड़ी संपत्ति

अनंत सिंह के पास विभिन्न कृषि, गैर-कृषि और कमर्शियल बिल्डिंग्स की संपत्तियां हैं, जिनकी कुल कीमत 11 करोड़ 22 लाख 82 हजार 990 रुपये बताई गई है। वहीं उनकी पत्नी नीलम देवी के पास इसी श्रेणी में 49 करोड़ 65 लाख रुपये की संपत्तियां दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed