फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar election 2025 1st-phase Voting for 121 assembly seats in 18 districts, Grand Alliance, NDA

Bihar Election 2025 1st Phase: 121 विधानसभा सीटों पर मतदान आज; जानिए, 1314 में किस दल के कितने उम्मीदवार

Thu, 06 Nov 2025 06:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 06 Nov 2025 06:05 AM IST
सार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: 18 जिलों के 121 विधानसभा में मतदान हो रहा है। पहले चरण में वर्तमान सरकार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, राजद नेता तेजस्वी यादव, उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव, बाहुबली अनंत सिंह समेत कई दिग्गज चुनावी मैदान में हैं। 

विज्ञापन
Bihar election 2025 1st-phase Voting for 121 assembly seats in 18 districts, Grand Alliance, NDA
बिहार विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पहले चरण मतदान आज छह नवंबर को है। 115 विधानसभा क्षेत्र के 45341 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। छह विधानसभा क्षेत्रों के 2135 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से पांच बजे तक ही वोटिंग होगी।  बुधवार सुबह से ही डिस्पैच सेंटरों से मतदान कर्मी ईवीएम-वीवीपैट और अन्य सामग्री लेकर आ गए। बूथ पर अहले सुबह चार बजे ही सारी तैयारी पूरी हो चुकी थी। सुबह पांच बजे ही बूथ लेवल एजेंटों की मौजूदगी में मॉक पोल किया गया। इसके दो घंटे बाद यानी सात बजे मतदान शुरू होगा। सुरक्षा में कहीं कोई चूक न हो, इसके लिए चार लाख सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 
विज्ञापन


पहले चरण में इन जिलों में मतदान
पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होगा। यह जिले हैं- मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर। इन 121 सीटों पर कुल 2496 नामांकन दाखिल हुए थे। जांच के क्रम में 1939 को वैध पाया गया। उनमें से 70 प्रत्याशियों ने नामांकन बाद में वापस ले लिया। इसके बाद, कई सेट में नामांकन की छंटनी करते हरेक प्रत्याशी के एक नामांकन को लिया गया तो प्रत्याशियों की कुल वास्तविक संख्या 1314 रह गई। इनमें 1192 पुरुष और 122 महिलाएं शामिल हैं। इस चरण में 102 सामान्य और 19 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर मतदान होगा। 
विज्ञापन

SIR Bihar Election : विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद वोटरों की संख्या कितनी बदली? पहली बार कितने वोटर करेंगे मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
जानिए, किस दल के कितने उम्मीदवार मैदान में
1314 उम्मीदवारों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से जदयू से 57, भाजपा से 48, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा राम से 13, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो से दो और जीतन राम मांझी की पार्टी पार्टी हम से एक प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं महागठबंधन से राजद से 72, कांग्रेस से 24, भाकपा माले से 14, सीपीआई और वीआईपी से छह-छह, सीपीएम के तीन और आईपी गुप्ता की पार्टी आईआईपी से दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। छह सीटों पर फ्रेंडली फाइट हो रहा है।

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एप से मतदान होगा? निकाय उप-चुनाव में सफल प्रयोग कर चुका है राज्य

100 वर्ष से अधिक आयु वाले 6,736 मतदाता
पहले चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। एक करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, एक करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।। इसके अलावा, 1, 00, 904 सर्विस वोटर भी इस चरण में वोट डालेंगे। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। 3, 22, 077 दिव्यांग मतदाता और 5, 31, 423 वरिष्ठ नागरिक मतदाता (जिनमें 80 वर्ष से अधिक आयु वाले 5, 24, 687 और 100 वर्ष से अधिक आयु वाले 6,736 मतदाता शामिल हैं) भी लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेंगे। पहले चरण के मतदान में सात लाख 37 हजार 765 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे। इनमें से अधिक 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा वोटर है। वहीं 18 से 40 वर्ष के बीच के 1, 96, 27, 330 युवा मतदाता इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed