फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   first time voter in 1st phase bihar election 2025 after sir bihar news voter list information

SIR Bihar Election : विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद वोटरों की संख्या कितनी बदली? पहली बार कितने वोटर करेंगे मतदान

Thu, 06 Nov 2025 05:21 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 06 Nov 2025 05:21 AM IST
सार

First-Time Voter : बिहार में इस बार मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण, यानी SIR हुआ। जमकर हंगामा भी। लेकिन, चुनाव आयोग समय पर है। इस बार कितने वोटर हटे और पहली बार कितने मतदाता वोटिंग करेंगे? जानें, सबकुछ।
 

विज्ञापन
first time voter in 1st phase bihar election 2025 after sir bihar news voter list information
एसआईआर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अब दूसरे राज्यों में होने वाला है। बिहार से जब देश में इसकी शुरुआत हुई तो जमकर हंगामा हुआ। राहुल गांधी तक यहां पहुंच गए। अब भी इस बहाने वोट चोरी का मुद्दा उठा रहे हैं। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग अपने समय पर है और उसी SIR के आधार पर तैयार मतदाता सूची से बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हो रहा है। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। विशेष गहन पुनरीक्षण में कितने वोटर कटे और इस बार बिहार चुनाव में कितने नए वोटर जुड़ रहे हैं, जानिए हर बात...

विज्ञापन


SIR से पहले बिहार में 7.89 करोड़ मतदाता
निर्वाचन आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य की शुरुआत जून माह में की थी। इस कार्य से पहले 7 करोड़ 89 लाख मतदाता थे। इसके पुनरीक्षण कार्य के बाद कुल 65 लाख मतदाताओं के नाम कटे थे। इनमें 22 लाख से अधित मृत मतदाता, करीब 35 लाख विस्थापित मतदाता थे। वहीं करीब सात लाख लोग ऐसे मतदाता थे, जिनका नाम दो जगह दर्ज था। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन्हें दावा आपत्ति के लिए 30 दिन का वक्त दिया था। इसके बाद मतदाता सूची प्रारूप में कुल 7 करोड़ 24 लाख 5 हजार बताए गए। एक अगस्त से एक सितंबर तक दावा आपत्ति के बाद 3 लाख 66 हजार 742 मतदाता हटाए गए। वहीं 21 लाख 53 हजार 343 योग्य मतदाता जोड़े गए। 
विज्ञापन


अंतिम मतदात सूची में 14 लाख से अधिक नए मतदाता जुड़े
इसके बाद 30 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन कर दिया गया था। इसमें सात करोड़ 41 लाख, 92357 मतदाताओं की फाइनल सूची जारी की गई। खास बात यह रहा कि इस बार वोटर लिस्ट में 14 लाख से अधिक नए मतदाता भी शामिल हुए। इनमें अधिकतर ऐसे हैं जिनकी उम्र 18 साल से 19 साल के बीच है। वहीं 1725 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में इतने मतदाता पहली बार कर रहे मतदान
पहले चरण में कुल 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। एक करोड़ 98 लाख 35 हजार 325 पुरुष, एक करोड़ 76 लाख 77 हजार 219 महिलाएं और 758 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।। इसके अलावा, 1, 00, 904 सर्विस वोटर भी इस चरण में वोट डालेंगे। मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। 3, 22, 077 दिव्यांग मतदाता और 5, 31, 423 वरिष्ठ नागरिक मतदाता (जिनमें 80 वर्ष से अधिक आयु वाले 5, 24, 687 और 100 वर्ष से अधिक आयु वाले 6,736 मतदाता शामिल हैं) भी लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेंगे। पहले चरण के मतदान में सात लाख 37 हजार 765 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करने जा रहे। इनमें से अधिक 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवा वोटर है। वहीं 18 से 40 वर्ष के बीच के 1, 96, 27, 330 युवा मतदाता इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed