फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: ED raids on the premises of the owner of Leading Homes in Patna, accused of cheating 14 crores in the n

Bihar : पटना में अग्रणी होम्स के मालिक के ठिकानों पर ED की रेड, फ्लैट बुकिंग के नाम 14 करोड़ की ठगी का आरोप

Wed, 19 Apr 2023 12:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 19 Apr 2023 12:35 PM IST
सार

पटना में फ्लैट बुकिंग के नाम पर गड़बड़ी करने वाली हाउसिंग फाइनेंस कंपनी अग्रणी होम्स पर ED की टीम ने छापेमारी की है। ED की टीम ने पटना में अग्रणी होम्स के मालिक और करीबियों के 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है।

विज्ञापन
Bihar: ED raids on the premises of the owner of Leading Homes in Patna, accused of cheating 14 crores in the n
सीबीआई और ईडी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पटना में फ्लैट बुकिंग के नाम पर गड़बड़ी करने वाली हाउसिंग फाइनेंस कंपनी अग्रणी होम्स पर ED की टीम ने छापेमारी की है। ED की टीम ने पटना में अग्रणी होम्स के मालिक और करीबियों के 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। इसके साथ ही कंपनी के दिल्ली, लखनऊ और वाराणसी सहित अन्य ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।  ED की टीम ने इस कंपनी के सारे दस्तावेज और डाटा जब्त कर लिया। मंगलवार देर रात तक दस्तावेजों की जांच जारी ही थी।

विज्ञापन


कंकड़बाग, गोला रोड समेत कई इलाकों में रेड
सूत्रों की मानें तो मंगलवार देर शाम दिल्ली से पटना पहुंची ईडी की टीम अग्रणी होम्स के मालिक आलोक सिंह के घर पहुंची। वहीं एक अलग टीम ने उनके करीबियों, रिश्तेदारों के ठिकानों पर पहुंची। इन इलाकों में योगीपुर, कंकड़बाग, कांटी फैक्ट्री रोड, गोला रोड इलाके शामिल हैं। टीम की यह कार्रवाई देर रात तक जारी रही। हालांकि, इस मामले में ED के अधिकारी ने बयान नहीं दिया। बताया जा रहा है कि पटना में फ्लैट बिक्री के एग्रीमेंट डाक्यूमेंट्स, एकाउंट और अन्य दस्तावेज को ED के अधिकारियों ने खंगलाा। इसमें कई अनियमितता मिली हैं। ED यह कार्रवाई प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत की है।
विज्ञापन


फ्लैट बुकिंग के नाम पर 14 करोड़ रुपये गबन
दरअसल, अग्रणी होम्स पर आरोप कि पटना के आम लोगों फ्लैट बुकिंग के नाम पर पैसे लिए गए। यह राशि 14 करोड़ रुपये की थी। इसके बाद उन्होंने न पैसा लौटाया और न फ्लैट दिया। इस मामले में केस हुआ। मामला कोर्ट में पहुंचा। इसके बाद पटना पुलिस ने अग्रणी होम्स के निदेशक आलोक कुमार को छापेमारी कर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से गिरफ्तार किया था। अग्रणी होम्स के निदेशक पर पटना के करीब तीन सौ लोगों से ठगी और फ्लैट नहीं देने का आरोप लगा। इस मामले को लेकर लोग भू-संपदा विनियमन प्राधिकरण (रेरा) में भी गए थे, वहां से अग्रणी होम्स को रुपये लौटाने या फ्लैट देने का आदेश निर्गत किया गया था, लेकिन निदेशक ने उसकी अनदेखी की थी। केस करने वाले लोगों को करना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले ताकि सही समय पर सभी के पैसे लौट पाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed