फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar durga puja 2025 children tears maa durga immersion

Durga Puja 2025 : विदा होतीं दुर्गा मां को देख जब फूट-फूट कर रोने लगे बच्चे, डीजे की गूंज पर भारी भक्ति

Sat, 04 Oct 2025 10:30 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भोजपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 04 Oct 2025 10:30 AM IST
सार

भोजपुर जिले में नवरात्र के समापन पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का धूमधाम से विसर्जन किया गया। डीजे, जयकारों और भक्ति गीतों के बीच भक्तगण मां को विदाई दे रहे थे।

विज्ञापन
bihar durga puja 2025 children tears maa durga immersion
मां दुर्गा के विसर्जन पर बच्चों की आंखों से छलके आंसू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवरात्र संपन्न होने के बाद भोजपुर जिले में धूमधाम के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। डीजे, जयकारों और भक्ति गीतों के बीच भक्तगण मां को विदाई देने पहुंचे। आरा शहर के मझौंवा नदी में जगह-जगह यात्रा निकालकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

विज्ञापन

विसर्जन के दौरान जहां बड़े भक्त श्रद्धा और भक्ति भाव से मां को विदाई दे रहे थे, वहीं छोटे-छोटे बच्चों की आंखें नम हो गईं। कई बच्चे मां की प्रतिमा को देखकर जोर-जोर से रोने लगे। समिति के सदस्यों ने बच्चों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बच्चों की मासूम जिद और आंसुओं ने माहौल को भावुक बना दिया।

विज्ञापन

पढ़ें; बिहार महिला क्रिकेट टीम सीनियर टी-20 टूर्नामेंट के लिए तैयार, मोहाली में होगा मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन

विसर्जन में मौजूद लोग बच्चों की इस भावनात्मक प्रतिक्रिया को देखकर खुद भी भावुक हो उठे। जयकारों और नाच-गाने के बीच बच्चों की सिसकियों ने कार्यक्रम को और संवेदनशील बना दिया। हर कोई यही कामना करता दिखा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद हमेशा बना रहे। इस प्रकार, मां दुर्गा के विसर्जन के साथ ही नवरात्र का समापन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed