Bihar Diwas 2025: बिहार का इतिहास 3D बाईस्कोप से देख सकेंगे, गांधी मैदान पटना में बिहार दिवस पर यह सुविधा
Bihar Diwas News: बिहार दिवस में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में 3D एक्सपीरियंस का आनंद लिया जा सकता है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में लगे आईपीआरडी के स्टॉल में 3डी वीआर उपकरण से बिहार के प्रमुख स्थलों का अनुभव लिया जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार दिवस का पटना के गांधी मैदान में आयोजन किया गया है। पहली बार यहां पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में आम लोगों के लिए 3डी में राज्य के प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने की व्यवस्था की गई है।
इसके लिए स्टॉल में वीआर उपकरण लगाए गए हैं। इसकी मदद से सामान्य लोग सभी स्थलों का आभासीय तरीके से भ्रमण कर सकेंगे। इसमें पटना का बापू टॉवर, सभ्यता द्वार, पटना साहिब का गुरुद्वारा के अलावा राजगीर का ग्लास ब्रिज, घोड़ा कटोरा, हाल में वहां बना जरासंध का अखाड़ा एवं पार्क, गुरुद्वारा, पावापुरी का जल मंदिर जैसे अन्य प्रमुख और लोकप्रिय स्थल शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: इतिहास, महत्व और बिहार में पैदा हुए महापुरुषों की गौरव गाथा, देखें तस्वीरें
ऐतिहासिक मैदान के एक लाख वर्ग फीट से अधिक के क्षेत्रफल में इसे लगाया गया है। जहां अनेक विभागों के स्टॉल में राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।
यह भी पढ़ें: बिहार दिवस की शुभकामनाएं! आज से पटना में कलाकारों का महाजुटान, किसे देखने जाना चाहेंगे आप?
बिहार डायरी के भी बिक्री की व्यवस्था
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में राज्य सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं को प्रदर्शन के माध्यम से दर्शाया गया है। साथ ही बिहार डायरी की बिक्री की भी व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें: 113 साल की हुई बुद्ध की धरती ‘बिहार’, क्यों मनाते हैं इसकी सालगिरह…क्या है ऐतिहासिक महत्व; जानें
अगर किसी ने बिहार डायरी नहीं खरीदी है तो वे यहां से खरीद सकते हैं। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण पुस्तक, पत्र, पत्रिका की बिक्री की भी व्यवस्था की गई है। इसके लिए अलग से बिक्री केंद्र बनाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.