फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Diwas 2025 event in SK Memorial Gandhi Maidan patna rabindra bhawan event

Bihar Diwas 2025 : बिहार दिवस की शुभकामनाएं! आज से पटना में कलाकारों का महाजुटान, किसे देखने जाना चाहेंगे आप?

Sat, 22 Mar 2025 12:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Mar 2025 12:32 PM IST
सार

Bihar News: 22 से 24 मार्च तक विभिन्न स्टॉलों पर छात्र-छात्राओं की तरफ से बनाए गए मॉडल, चित्रकला प्रतियोगिता में पुरस्कृत चित्रों की प्रदर्शनी तथा शिक्षकों के निर्मित शिक्षण लर्निंग सामग्री (टीएलएम) का प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में स्थानीय जनसहभागिता को प्रोत्साहित किया गया है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Diwas 2025 event in SK Memorial Gandhi Maidan patna rabindra bhawan event
सीएम नीतीश कुमार करेंगे बिहार दिवस का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज बिहार दिवस है। इसको लेकर नीतीश सरकार ने भव्य समारोह का आयोजन किया है। ऐतिहासिक गांधी मैदान पूरी तरह सजकर तैयार है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 10 गुना अधिक क्षेत्रफल यानी एक लाख 25 हजार वर्ग फीट में इसका आयोजन किया जा रहा है। थीम "उन्नत बिहार-विकसित बिहार" रखा गया है। यह भव्य महोत्सव 22 से 26 मार्च तक चलेगा। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज करेंगे। शिक्षा विभाग इसका नोडल विभाग है और उसके स्तर से इस महोत्सव के लिए व्यापक तैयारी की गई है। यह आयोजन आम जनता के लिए पूरी तरह से मुफ्त रहेगा। सरकारी योजनाओं की जानकारी और प्रदर्शनी के लिए विभिन्न विभागों की तरफ से स्टाल भी लगाए गए हैं। 22 से 24 मार्च तक विभिन्न स्टॉलों पर छात्र-छात्राओं की तरफ से बनाए गए मॉडल, चित्रकला प्रतियोगिता में पुरस्कृत चित्रों की प्रदर्शनी तथा शिक्षकों के निर्मित शिक्षण लर्निंग सामग्री (टीएलएम) का प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में स्थानीय जनसहभागिता को प्रोत्साहित किया गया है। ताकि अधिक से अधिक लोग शिक्षा प्रणाली में हो रहे नवाचारों को समझ सकें।

विज्ञापन


स्वास्थ्य सुविधाओं की विशेष व्यवस्था
स्वास्थ्य विभाग 22 और 23 मार्च को 15 मुफ्त हेल्थ स्टॉल लगाएगा। इन स्टॉलों पर शुगर टेस्ट, विशेषज्ञ परामर्श, एचपीवी वैक्सीन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा, 12 बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे। इस पूरे आयोजन की देखरेख सिविल सर्जन और 11 सीनियर डॉक्टरों की टीम द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहरों का आकर्षण
बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए महाबोधि मंदिर, नालंदा विश्वविद्यालय, विश्व शांति स्तूप, तख्त श्रीहरिमंदिर पटना साहिब जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों की थ्री-डी प्रतिकृतियां बनाई जाएंगी। इसका वर्चुअल माध्यम से सामान्य लोग भी आनंद ले सकेंगे। साथ ही एक पर्यटन सूचना केंद्र भी स्थापित होगा, जहां निवेश और पर्यटन नीति की जानकारी दी जाएगी।

पारंपरिक उद्योगों को मिलेगा प्रोत्साहन
इस आयोजन में हथकरघा, हस्तशिल्प, चमड़ा, जूट और लाह उद्योगों से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी भी होगी। यह पहल स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और निवेशकों को जोड़कर बिहार के पारंपरिक उद्योगों के विकास और विस्तार को प्रोत्साहित करने का कार्य करेगी।

22 मार्च 2025:

  • पटना के गांधी मैदान में देश के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य का कार्यक्रम 
  • श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में कमलेश कुमार सिंह (लोकगीत), डॉ. एन. विजयलक्ष्मी (भरतनाट्यम), ममता जोशी (सूफी गायन) की प्रस्तुति
  • रवींद्र भवन में पंडित जगत नारायण पाठक (ध्रुपद गायन), प्राची पल्लवी साहू (कथक), भिखारी ठाकुर रंगमंडल द्वारा नाटक प्रस्तुति

23 मार्च 2025:

  • गांधी मैदान में रितिका राज (गायिका), प्रतिभा सिंह बघेल (पार्श्व गायिका) का कार्यक्रम
  • श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आलोक राज एवं अशोक कुमार प्रसाद (सुगम संगीत), नीलम चौधरी (कथक), ज्योति नूरन (सूफी गायन)
  • रवींद्र भवन में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन
24 मार्च 2025:
  • गांधी मैदान में सलमान अली (पार्श्व गायक)
  • श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सुदीपा घोष (भरतनाट्यम), प्रियाणी वाणी पंडित (शास्त्रीय संगीत), सुगंधा मिश्रा (हास्य कलाकार)
  • रवींद्र भवन में हास्य कवि सम्मेलन (पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा एवं टीम)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed