फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar DGP SK Singhal strict instructions after the transfer policemen will have to go in any condition otherwise action will be taken

बिहार: डीजीपी का सख्त निर्देश, ट्रांसफर होने के बाद पुलिसकर्मियों को हर हाल में जाना होगा, नहीं तो होगी कार्रवाई

Sun, 03 Jan 2021 07:31 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sun, 03 Jan 2021 07:31 AM IST
विज्ञापन
Bihar DGP SK Singhal strict instructions after the transfer policemen will have to go in any condition otherwise action will be taken
बिहार के डीजीपी एसके सिंघल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

बिहार के नए डीजीपी एसके सिंघल ने पुलिसकर्मियों के तबादले और स्थानांतरित स्थान पर योगदान नहीं देने को लेकर सख्त दिशानिर्देश दिए हैं। डीजीपी सिंघल ने कहा कि 'तबादले के बावजूद पुराने स्थान पर जमे पुलिस अधिकारियों और जवानों को हर हाल में जाना होगा। स्थानांतरित स्थान पर योगदान नहीं देने पर कार्रवाई होगी। आदेश पर अमल नहीं हुआ तो पुलिसकर्मियों के साथ उनके पदाधिकारी पर भी कार्रवाई तय है।' 

विज्ञापन


डीजीपी द्वारा इस बाबत एक आदेश जारी किया गया है। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर हुए तबादले के बावजूद कुछ पुलिस अधिकारियों और जवानों के पुराने स्थान पर जमे रहने का मामला सामने आने के बाद उन्होंने यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन



इसके मुताबिक स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को एक जनवरी 2021 के प्रभाव से निश्चित रूप से विरमित करना है। ऐसे कर्मियों के जनवरी का वेतन नए स्थान से ही जारी करने का आदेश भी उन्होंने दिया है। बावजूद इसके यदि पुलिसकर्मी नए स्थान पर योगदान नहीं देते हैं तो उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने साफ किया है कि जिम्मेदार पदाधिकारी यदि समय पर विरमित नहीं करते हैं और जनवरी का वेतन भुगतान उसी जिला या इकाई से होता है तो उन पदाधिकारी को दोषी माना जाएगा और उनके विरुद्ध इस आदेश के उल्लंघन के लिए कार्रवाई होगी। 

 

10 दिनों में मांगी गई जानकारी
डीजीपी ने स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को विरमित करने के आदेश देने के साथ इस पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी तबल की है। 10 दिनों के अंदर सभी एसएसपी, एसपी और कार्यालय प्रधान से इसकी जानकारी भेजने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed