फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Data operator of Sasaram Sadar zonal office caught taking bribe

Bihar: सासाराम सदर अंचल कार्यालय के डाटा ऑपरेटर घूस लेते धरे गए, निगरानी टीम ने 1.10 लाख रुपये के साथ दबोचा

Sat, 24 May 2025 02:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 24 May 2025 02:12 PM IST
सार

Bihar: घटना सासाराम अंचल के मिर्जापुर मौजा से जुड़ी बताई जा रही है। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम आरोपी को अपने साथ पटना ले गई है, जहां आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
Bihar: Data operator of Sasaram Sadar zonal office caught taking bribe
घूस लेते पकड़े गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतास जिले के सदर अंचल कार्यालय सासाराम से शनिवार को भ्रष्टाचार का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पटना से आई निगरानी विभाग की एक टीम ने सदर अंचल कार्यालय में कार्यरत डाटा ऑपरेटर आकाश कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डाटा ऑपरेटर आकाश कुमार द्वारा भूमि के दाखिल खारिज को लेकर एक लाख दस हजार रुपए की मांग की गई थी। जिसके आलोक में पीड़ित के शिकायत पर निगरानी विभाग की टीम ने आज रिश्वत की रकम के साथ डाटा ऑपरेटर को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला सदर अंचल के मिर्जापुर मौजा में लगभग डेढ़ बीघे भूमि को लेकर बताया जाता है।

विज्ञापन


दाखिल खारिज के लिए मांगी गई रिश्वत 
मामले में सासाराम के प्रतापगंज मोहल्ला निवासी पंकज कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर डीसीएलआर कोर्ट में मेरे द्वारा एक अपील की गई थी, जिसमें विवादित भूमि का म्यूटेशन रद्द करने के लिए आदेश पारित था और इसी आदेश के आलोक में सासाराम अंचल कार्यालय में दो बार आवेदन दिया, लेकिन सासाराम अंचलाधिकारी द्वारा बार-बार डाटा ऑपरेटर से मिलने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि जब डाटा ऑपरेटर आकाश कुमार से बात हुई तो उन्होंने दाखिल-खारिज के लिए एक लाख दस हजार रुपए की मांग की। वहीं इन लोगों द्वारा बार-बार पैसे के लिए दबाव बनाया गया, जिसके बाद मैंने इसकी सूचना निगरानी विभाग को दी।
विज्ञापन


पढ़ें: सासाराम सदर अंचल कार्यालय के डाटा ऑपरेटर घूस लेते धरे गए, निगरानी टीम ने 1.10 लाख रुपये के साथ दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी की कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप
वहीं निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। कार्रवाई के संदर्भ में निगरानी विभाग के डीएसपी अमरेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने बताया कि सासाराम अंचल कार्यालय में दाखिल खारिज के लिए रिश्वत मांगे जाने को लेकर पीड़ित पंकज कुमार द्वारा एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। विभाग द्वारा शिकायत का सत्यापन कर एक धावा दल का गठन किया गया और आज डाटा ऑपरेटर आकाश कुमार को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी बताया कि पूरे मामले में अन्य अधिकारियों एवं कर्मीयों के संलिप्तता की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed