{"_id":"6a658c630960d560510819d6","slug":"bihar-danapur-tractor-driver-shot-dead-near-home-triggering-panic-family-in-mourning-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दानापुर में सनसनी! घर के पास ही ट्रैक्टर चालक की सिर में गोली मारकर हत्या; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दानापुर में सनसनी! घर के पास ही ट्रैक्टर चालक की सिर में गोली मारकर हत्या; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Sun, 26 Jul 2026 09:56 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/दानापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/दानापुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:56 AM IST
सार
पटना के दानापुर स्थित शाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम ट्रैक्टर चालक बबन राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने चाचा और चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम अपराधियों ने एक ट्रैक्टर चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सिकंदरपुर नीतीश आहर के पास हुई। मृतक की पहचान अकीलपुर थाना क्षेत्र निवासी राजेश्वर राय के पुत्र बबन राय के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।
अपराधियों ने सिर पर मारी गोली
परिजनों के अनुसार, बबन शनिवार शाम करीब 7:30 बजे घर से निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने उनके सिर में गोली मार दी। खून से लथपथ हालत में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल, दानापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें- Bihar: बिहार बंद के बीच तेज प्रताप यादव फिर हिरासत में, सिटी सेंटर मॉल के पास पुलिस ने किया डिटेन
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची टीम
घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थानाध्यक्ष नवीन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजन पप्पू राय ने बताया कि पिछले चार-पांच वर्षों से बबन का अपने चाचा और चचेरे भाइयों के साथ विवाद चल रहा था। उन्होंने इन्हीं लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।